पटेल को पता था चीन भारत के साथ करेगा डोकलाम विवाद

Webdunia
बुधवार, 1 नवंबर 2017 (15:59 IST)
पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का कहना है कि भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने चीन और पाकिस्तान के साथ भारत के युद्ध का अनुमान वर्ष 1950 में ही लगा लिया गया था। ये युद्ध लगभग एक दशक बाद लड़े गए। पर्रिकर ने कल कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को लिखे तीन पन्नों के पत्र में पटेल ने डोकलाम मुद्दे का अनुमान भी जताया था। पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह कहा। पर्रिकर ने कहा कि रक्षा मंत्री रहते हुए उन्हें पटेल के बारे में पढ़ने का अवसर मिला।
उन्होंने कहा कि मैंने जवाहरलाल नेहरू को लिखा उनका एक पत्र पढ़ा है। पत्र का विषय उत्तरी सीमा पर हमारे शत्रु या विरोधी है। पर्रिकर ने कहा कि 1950 में सरदार पटेल ने अनुमान लगा लिया था कि 1965 में क्या होने वाला है (भारत-पाकिस्तान युद्ध), इसके अलावा चीन के साथ युद्ध, यहां तक कि हाल के दिनों में सामने आए डोकलाम विवाद का भी उन्हें भान था।  
 
गोवा के मुख्यमंत्री ने कहा कि वे एकदम सटीक और परिपूर्ण थे। पर्रिकर ने कश्मीर के संदर्भ में कहा कि वर्तमान में जो हालात हैं वे इसलिए हैं क्योंकि पटेल के विचारों पर गौर नहीं किया गया। भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ष 1965 और वर्ष 1971 में युद्ध हुए थे। भारत और चीन के बीच 1962 में युद्ध हुआ था। और इस वर्ष की शुरुआत में सिक्किम के निकट डोकलाम में भारत और चीनी सैनिकों के बीच लंबे समय तक विवाद बना रहा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More