Hanuman Chalisa

व्हाट्‍सएप पर लांच हुआ यह फीचर, ऐसे करें प्रयोग

Webdunia
बुधवार, 1 नवंबर 2017 (15:34 IST)
व्हाट्‍सएप ने 'डिलीट फॉर एवरीवन' फीचर भारत में लांच कर दिया है। इसके आधिकारिक रूप से लांच कर दिया गया है। इस फीचर के आने से अब भेजा हुआ मैसेज डिलीट किया जा सकेगा।
 
अगर आपने गलती से किसी का मैसेज किसी और को भेज दिया है या ऐसे व्यक्ति को भेज दिया है जिसे आप वो संदेश भेजना नहीं चाहते थे तो यह फीचर आपके बड़े काम आएगा। यह फीचर एंड्राइड के अलावा आईफोन और विंडोज फोन्स के लिए भी उपलब्ध हो गया है। व्हाट्सएप के नए अपडेट में यूजर इसका उपयोग कर सकेंगे।
 
ऐसे करें प्रयोग : इस फीचर का उपयोग करने के लिए आपको कोई विशेष टैब नजर नहीं आएगा। यह बेहद आसान है। अगर आपसे कोई गलत मैसेज चला गया है तो आप उस मैसेज पर जाएं और उसे टैप करके रखें। ऐसा करने पर आपके सामने एक बॉक्स खुलेगा। इस बॉक्स में आपको डिलीट का ऑप्शन दिखेगा। उसे क्लिक करते ही तीन विकल्प नजर आएंगे, डिलीट फॉर मी, कैंसल और डिलीट फॉर ऑल। इस पर क्लिक करते ही आपका भेजा हुआ मैसेज डिलीट हो जाएगा।
  
इस फीचर को यूज करने के लिए आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान भी रखना होगा। जैसे यह फीचर मैसेज भेजे जाने की 7 मिनट तक ही काम करेगा। उसके बाद आप मैसेज डिलीट नहीं कर सकेंगे,। इस फीचर के लिए यह भी जरूरी है कि जिसे मैसेज भेजा गया है वह भी व्हाट्सएप का लेटेस्ट वर्जन यूज कर रहा हो।
Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान डील का असर: सस्ता हुआ क्रूड ऑयल, कब घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

LIVE: अमेरिका ईरान डील से शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 1123 अंक बढ़ा

Top News 15 June : अमेरिका-ईरान समझौते से तेल कीमतों में राहत, नोएडा से पहली फ्लाइट

मिडिल ईस्ट में खत्म होगी जंग, ट्रंप के 80वें जन्मदिन पर अमेरिका-ईरान ऐतिहासिक समझौते का एलान, गिरे तेल के दाम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

अगला लेख