संजय सिंह की गिरफ्तारी, केजरीवाल का दावा- अभी कई और विपक्षी होंगे गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 4 अक्टूबर 2023 (22:30 IST)
शराब घोटाले मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं और विधायकों ने बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अभी कई और विपक्षी गिरफ्तार होंगे।
 
केजरीवाल ने कहा कि आज इन्होंने संजय सिंह को गिरफ्तार किया। संजय सिंह नरेंद्र मोदी जी के भ्रष्टाचार के खिलाफ देश के सबसे बुलंद आवाज हैं। मोदी जी सर से पैर तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। मुझे लगता है कि मोदी जी आजाद भारत के सबसे भ्रष्ट प्रधानमंत्री हैं। 
 
कल जब इनकी सरकार नहीं रहेगी और इनके कारनामों की जांच की जाएगी तब पता चलेगा कि इन्होंने कितना भ्रष्टाचार किया है। उस भ्रष्टाचार के खिलाफ संसद के अंदर और बाहर संजय सिंह की आवाज थी जो मोदी जी से बर्दाश्त नहीं हो रही थी।"
 
केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक कट्टर ईमानदार पार्टी है। सब जानते हैं कि ईमानदारी का रास्ता बहुत कठिन होता है। आज अगर हम ईमानदारी का रास्ता छोड़ दें तो हमारी सारी समस्याएं खत्म हो जाएगी। 
 
इनकी दुखती रग यही है कि ये लोग सिर से पैर तक भ्रष्टाचारी हैं और इनके पास हमारी ईमानदारी का काउंटर नहीं है। इन लोगों ने हमें बदनाम करने की हर संभव कोशिश कर ली है। 
 
पिछले एक साल से इन्होंने शराब घोटाले का नया राग अलापा है। इन लोगों ने हजारों रेड मारी लेकिन इन लोगों को कुछ नहीं मिला। बस जबरन लोगों को गिरफ्तार किए जा रहे हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Tirupati Laddu Controversy : जेपी नड्डा ने CM चंद्रबाबू से मांगी रिपोर्ट, बोले- जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई

इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य

300 साल पुरानी भोग प्रथा, 2014 में मिला GI टैग, अब प्रसाद में पशु चर्बी, क्‍या है Tirupati Controversy?

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

अगला लेख
More