रामनवमी पर हुए सांप्रदायिक दंगे सरकार द्वारा प्रायोजित : संजय राउत

Webdunia
शुक्रवार, 31 मार्च 2023 (20:06 IST)
मुंबई। शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को दावा किया कि रामनवमी पर महाराष्ट्र एवं अन्य स्थानों पर हुई सांप्रदायिक झड़पें सरकार द्वारा प्रायोजित थीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार इस तनाव के नाम पर महा विकास आघाडी को उसकी रैली के लिए अनुमति नहीं देना चाहती है।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर और मुंबई के मलवानी इलाके में गुरुवार को विभिन्न समूहों के बीच झड़पें हुईं। राउत ने कहा, ये सरकार-प्रायोजित दंगे हैं। महाराष्ट्र और गुजरात में भाजपा की सरकारें हैं और वहां (दोनों राज्यों में) दंगे हुए। जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे, तो उनके कार्यकाल में रामनवमी शांतिपूर्वक मनाई गई और कोई दंगा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा, इसीलिए उच्चतम न्यायालय ने कहा कि सरकार शक्तिहीन है और दंगे उसका सबूत हैं। राउत ने आरोप लगाया कि सरकार ने तनाव इसलिए पैदा कराया क्योंकि उसे आगामी चुनावों में हार का डर है और वह उद्धव ठाकरे को मिल रहे व्यापक समर्थन से घबरा गई है।

उन्होंने दावा किया कि एकनाथ शिंदे नीत सरकार दंगों के बाद कानून व्यवस्था की समस्या का हवाला देते हुए संभाजीनगर (औरंगाबाद) में महा-गठबंधन की 2 अप्रैल की रैली को अनुमति नहीं देना चाहती है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा, PM नरेन्द्र मोदी के देश के नाम संबोधन की 15 बड़ी बातें

बलूच नेता जीयंद ने पाकिस्‍तान पर साधा निशाना, बोले- उसके हाथ खून से रंगे हुए हैं, भारत से भाईचारे की हर बात एक धोखा

डोनाल्ड ट्रंप का दावा, भारत-पाक के बीच मैंने करवाया सीजफायर, परमाणु युद्ध की थी आशंका

अमेरिकी मध्‍यस्‍थता पर शरद पवार ने उठाए सवाल, बोले- मोदी सरकार स्पष्ट करे क्यों दी अनुमति

सीबीएसई 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर digilocker पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब घोषित होंगे नतीजे

सभी देखें

नवीनतम

हमारे सभी सैन्य अड्डे, प्रणालियां पूरी तरह चालू हैं : भारतीय वायुसेना

मरियम नवाज ने जाना भारतीय हमलों में घायल पाकिस्तानी सैनिकों का हाल

पंजाब के अमृतसर और होशियारपुर में ब्लैकआउट, सीमावर्ती इलाकों में बंद रहेंगे स्कूल

Opration sindur: बुद्ध के देश में युद्ध का विकल्प भी खुला है, पाक को मोदी की वार्निंग

ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ नई नीति, परमाणु ब्लैकमेल से नहीं डरेंगे : प्रधानमंत्री मोदी

अगला लेख
More