राउत ने की राहुल से मुलाकात, कहा- कांग्रेस के बिना नहीं हो सकता विपक्ष का मोर्चा

Webdunia
मंगलवार, 7 दिसंबर 2021 (20:38 IST)
नई दिल्ली। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और कहा कि देश में विपक्ष का एक ही मोर्चा होना चाहिए तथा कांग्रेस के बिना कोई भी विपक्षी गठबंधन नहीं बन सकता।

ALSO READ: राहुल ने लोकसभा में की किसानों की बात, रखी 500 मृत किसानों की सूची
 
राहुल गांधी के 12, तुगलक लेन स्थित आवास पर उनसे मुलाकात के बाद राज्यसभा सदस्य राउत ने यह भी कहा कि विपक्षी दलों को साथ लाने के लिए राहुल गांधी को आगे आकर काम करना चाहिए। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में शिवसेना के शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं उद्धव ठाकरेजी से बात करूंगा और फिर इस बारे में बताऊंगा।

ALSO READ: गृह मंत्रालय आखिर क्या कर रहा है? नगालैंड की घटना पर बोले राहुल गांधी
 
उन्होंने कहा कि हमने पहले ही कहा है कि अगर विपक्ष का कोई मोर्चा बनता है तो वह कांग्रेस के बिना संभव नहीं है। इस बारे में चर्चा हुई है। राउत ने यह भी कहा कि सभी विपक्षी दलों को एकजुट होना चाहिए और राहुल गांधी को आगे काम करना चाहिए।
 
उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस के सिवाय एकजुटता नहीं हो सकती। विपक्ष का एक ही मोर्चा होना चाहिए। नेता के बारे में बैठकर चर्चा कर लीजिए। लेकिन 3-4 मोर्चे नहीं हो सकते। राउत ने यह भी बताया कि राहुल गांधी आने वाले समय में मुंबई का दौरा करेंगे और अगर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कामकाज कर रहे होंगे तो दोनों की मुलाकात भी हो सकती है। ठाकरे इन दिनों रीढ़ की हड्डी से जुड़ी सर्जरी कराने के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत, भारत ने की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने की पेशकश

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

कर्नल सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा

Donald Trump ने Apple के CEO से कहा- भारत में बंद करें iPhone बनाना, सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश, बेचना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 2 ऑपरेशनों में 6 आतंकी ढेर

मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर राजभवन के बाहर धरने पर कांग्रेस विधायक, सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई आज

LIVE : भुज में बोले रक्षामंत्री राजनाथ, ब्रह्मोस ने पाकिस्तान को रात में दिन का उजाला दिखाया

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

अगला लेख