Publish Date: Fri, 08 Jun 2018 (15:40 IST)
Updated Date: Fri, 08 Jun 2018 (15:46 IST)
मुंबई। कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या वाली बात पर कहा कि यह उनकी चाल भी हो सकती है। इस मामले की जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जब-जब नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता में गिरावट आती है, तब तब इस तरह की खबरें भी बाहर आ जाती हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मैं यह नहीं कहता कि बात पूरी तरह गलत है, लेकिन मेरा मानना है कि यह रणनीति का हिस्सा भी हो सकता है।
उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए ताकि दूध का दूध पानी का पानी हो सके। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र पुलिस के हाथ एक चिट्ठी लगी है, इस चिट्ठी के अनुसार माओवादी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश रच रहे हैं।