Hanuman Chalisa

साढ़े चार घंटे देरी से दिल्ली पहुंची समझौता एक्सप्रेस

Webdunia
शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 (10:18 IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तानी प्राधिकारियों की ओर से गुरुवार को वाघा सीमा पर रोकी गई समझौता एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से शुक्रवार सुबह आठ बजे दिल्ली पहुंची। रेलवे ने बताया कि भारत एवं पाकिस्तान के बीच चलने वाली यह ट्रेन 48 पाकिस्तानियों समेत 117 यात्रियों के साथ यहां पहुंची।

पाकिस्तान ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए गुरुवार को वाघा सीमा पर समझौता एक्सप्रेस ट्रेन रोक दी थी जिसके कारण ए यात्री वहां फंसे रहे थे। भारतीय रेलवे ने वाघा से भारत की सीमा में अटारी तक ट्रेन के साथ चलने के लिए चालक दल का एक सदस्य और गार्ड के साथ एक इंजन भेजा था।

दिल्ली और लाहौर को जोड़ने वाली इस ट्रेन सेवा में व्यवधान के बाद सुरक्षा मंजूरी के इंतजार में सीमा के दोनों ओर के सैकड़ों यात्री कई घंटों तक फंसे रहे। रेलवे अधिकारियों ने बताया था कि कई घंटे के इंतजार के बाद लाहौर जाने वाली समझौता एक्सप्रेस शाम छह बजकर 41 मिनट पर रवाना हुई।

इस ट्रेन में दस पाकिस्तानियों समेत 103 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि भारतीय चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा में अटारी पहुंचने वाली ट्रेन में 48 पाकिस्तानी यात्रियों समेत कुल 117 यात्री सवार थे। ट्रेन अटारी से गुरुवार रात करीब आठ बजे रवाना हुई थी।

भारत के साथ पाकिस्तान के राजनयिक संबंधों का दर्जा घटाने की घोषणा के एक दिन बाद पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने इस्लामाबाद में मीडिया को बताया कि उनके देश ने समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा बंद कर दी है। दूसरी ओर यहां रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन निलंबित नहीं की गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

अखिलेश यादव ने किया CM मोहन यादव का बचाव, कहा- भाजपा के निशाने पर तीन मुख्‍यमंत्री

चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

बेजुबानों पर काल बनकर टूटी लखनऊ हादसे की आग, इंसानों ने बचाईं बिल्‍लियां, कई डॉग्‍स का नहीं चल रहा पता

मध्यप्रदेश भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, 106 सदस्यों के नामों का एलान, 15 जुलाई को ओरछा में बैठक

डिलीवरी बॉय और 'MBA ड्रॉपआउट' से WhatsApp की कमान संभालने तक: CRED के Kunal Shah की ये कहानी आपको रोने और फिर सैल्यूट करने पर मजबूर कर देगी

अगला लेख