Hanuman Chalisa

सेल ने उतारा स्टेनलेस स्टील का कूड़ादान, जमीन के अंदर होगा स्थापित, भरने पर भेजेगा संकेत

Webdunia
सोमवार, 18 मार्च 2019 (22:41 IST)
नई दिल्ली। देश की सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने देश को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में अनूठी पहल की है। इस पहल के तहत सेल ने स्टेनलेस स्टील से बने कूड़ादान उतारे हैं। भरने पर ये कूड़ेदान खुद-ब-खुद कूड़ा उठाने वाली गाड़ी को संकेत भेज देगा।
 
सेल के इस कूड़ेदान से बने स्मार्ट गार्बेज स्टेशन की शुरुआत देश की राजधानी दिल्ली के भीकाजी कामा प्लेस से होने जा रही है जिसका विकास दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) द्वारा किया जा रहा है।
 
इस 'स्मार्ट गार्बेज स्टेशन' में सेल के सेलम स्टेनलेस स्टील से बने पर्यावरण अनुकूल कूड़ेदान रखे जाएंगे जिन्हें जमीन के अंदर रखा जाएगा, जो शहरों को कूड़े-कचरे के बेलगाम जमाव से न केवल छुटकारा दिलाएंगे बल्कि दुर्गंध और बीमारियों से भी लोगों का बचाव करेंगे।
 
कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि सेल के स्टेनलेस स्टील गार्बेजबिन से बने स्मार्ट गार्बेज स्टेशन शहरों को न केवल 'स्मार्ट लुक' देंगे बल्कि दुनियाभर में स्वच्छ भारत की छवि उभारने में भी मददगार होंगे। उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) द्वारा उत्तरी दिल्ली के कमला नगर में विकसित किए जा रहे इसी तरह के एक और स्मार्ट गार्बेज स्टेशन के लिए भी सेल स्टेनलेस स्टील से बने कूड़ेदान की आपूर्ति करेगी।
 
इन कूड़ेदानों को जमीन में रखने के लिए आरसीसी पिट बनाया जाएगा जिसमें पर्यावरण अनुकूल पुन:चक्रीय योग्य और नॉन-रिसाइक्लेबल 2 तरह के सेल के स्टेनलेस स्टील कूड़ेदान स्थापित किए जाएंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LPG को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 5Kg वाले सिलेंडर की बढ़ाई आपूर्ति, किसे मिलेगा फायदा, जानिए क्‍या हैं नियम?

होर्मुज संकट पर बौखलाए ट्रंप, ईरान को दी खुली धमकी, बोले- सबकुछ तबाह कर देंगे, तेल पर करेंगे कब्जा

PM मोदी ने बंगाल में फूंका चुनावी बिगुल, कूचबिहार में TMC पर साधा निशाना, बोले- अत्याचारों का लिया जाएगा हिसाब

US rescues pilot in Iran : हॉलीवुड एक्शन मूवी स्टाइल में अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू, ईरान में चला खतरनाक ऑपरेशन, पढ़िए पूरी कहानी

IAF के लिए 1000 किलोग्राम बम बनाने की तैयारी, तबाही मचा देगा DRDO का ‘गौरव’

सभी देखें

नवीनतम

नकारात्मक नैरेटिव का मुंहतोड़ जवाब दें युवा कार्यकर्ता : योगी आदित्यनाथ

LPG को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 5Kg वाले सिलेंडर की बढ़ाई आपूर्ति, किसे मिलेगा फायदा, जानिए क्‍या हैं नियम?

योगी सरकार की योजनाओं ने दूर की आर्थिक तंगी, 'आत्मनिर्भरता' की नई मिसाल बनीं गीता देवी

विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनने की ओर अग्रसर उत्तर प्रदेश

प्रदेश की धरती पर गुंडों और माफिया को पनपने नहीं देंगे : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख