Hanuman Chalisa

सुप्रीम कोर्ट का साई-शंकराचार्य विवाद में दखल से इनकार

Webdunia
सोमवार, 13 अक्टूबर 2014 (13:08 IST)
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने साई-शंकराचार्य विवाद में दखल देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि इस मामले में दीवानी मुकदमा किया जा सकता है, लेकिन फिलहाल अदालत इसमें दखल नहीं देगी।

साई भक्तों ने अदालत से अपील की थी कि वो शंकराचार्य को साई के खिलाफ बयानबाजी से रोकें। मुंबई के साईं भक्त इस मामले में सुप्रीम कोर्ट गए थे।

कोर्ट ने साई चैरिटेबल ट्रस्ट की याचिका की सुनवाई के दौरान कहा कि यह आस्था से जुड़ा मामला है और वह इसमें किसी प्रकार का दखल नहीं दे सकता। यदि साई की मूर्तियां मंदिरों से हटाई जाती हैं तो साईं भक्त इसकी शिकायत दीवानी अदालत या पुलिस से कर सकते हैं।

याचिकाकर्ता ने विभिन्न मंदिरों से साई की मूर्तियां हटाने के शंकराचार्य के बयान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इससे पहले दो न्यायाधीशों ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था।

फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए शंकराचार्य के प्रवक्ता पंडित अजय गौतम ने कहा कि अगर आपको किसी व्यक्ति विशेष से दिक्कत है तो आप निचली अदालत में जाएं। साईं ट्रस्ट के पास सुप्रीम कोर्ट के सवालों का जवाब नहीं था।

वहीं साई धाम के चीफ ट्रस्टी रमेश जोशी ने कहा कि अगर कोई भी साई बाबा की मूर्ति को हटाता है तो समर्थक पुलिस के पास जाएं। अगर कोई साईं बाबा के खिलाफ गलत बयान कहता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दाखिल करें। हिंदुस्तान में किसी भी आदमी को किसी की भी पूजा करने का अधिकार है। किसी को दखल देने की जरूरत नहीं है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

नॉर्वे की युवराज्ञी अस्पताल में और बेटा जेल में

हे राम! चढ़ावा चोरी के बाद अब 40% कमीशन के आरोप से गरमाई अयोध्या

श्री श्री रविशंकर को मिला लक्ज़मबर्ग शांति पुरस्कार, 182 देशों में शांति प्रयासों का सम्मान, करोड़ों लोगों को किया प्रेरित

RE-NEET पर कड़ी नजर, अहमदाबाद के 23 केंद्रों पर 10000 से अधिक छात्र देंगे परीक्षा