Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

साध्वी प्राची का विवादित बयान- यूपी को योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान बनने से बचाया

हमें फॉलो करें साध्वी प्राची का विवादित बयान- यूपी को योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान बनने से बचाया
, सोमवार, 3 अप्रैल 2017 (10:44 IST)
अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाली विश्व हिन्दू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से उत्तर प्रदेश 'दूसरा पाकिस्तान' बनने से बच गया।
 
साध्वी प्राची का कहना है कि उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनकर आदित्यनाथ ने ना केवल जनता के बीच खुशियों और उत्साह का संचार किया है बल्कि प्रदेश को दूसरा पाकिस्तान बनने से भी बचाया है। आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए साध्वी ने कहा कि जिस तरह से यूपी की वर्तमान सरकार पिछली सरकार के कामों की जांच कर रही है, उनकी सच्चाई जल्द ही लोगों के सामने आएगी।
 
साध्वी प्राची ने कहा कि योगी सरकार के कामकाज से उनकी (समाजवादी पार्टी) रातों की नींद खराब हो गई होगी। वहीं शराबबंदी पर साध्वी का कहना है कि उत्तर प्रदेश की सरकार को भी राज्य में शराबबंदी लागू करनी चाहिए।
 
उल्लेखनीय है कि योगी आदित्यनाथ को यूपी का सीएम बनाने के ऐलान पर ही साध्वी ने इसे हिंदूओं की जीत बताया था। इससे पहले साध्वी प्राची ने कहा था कि योग का विरोध करने वाले लोग देश छोड़ कर पाकिस्तान चले जाएं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो ग्रेनेड के साथ जवान गिरफ्तार