मोदी सरकार के 3 गलत फैसलों ने डुबो दी देश की अर्थव्यवस्था, राहुल गांधी ने फिर साधा केंद्र पर निशाना

Webdunia
मंगलवार, 1 सितम्बर 2020 (16:52 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जीडीपी विकास दर में भारी गिरावट को लेकर मंगलवार को सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि अर्थव्यवस्था की बर्बादी नोटबंदी से शुरू हुई थी और उसके बाद से एक के बाद एक गलत नीतियां अपनाई गईं।
 
उन्होंने ट्वीट किया कि जीडीपी -23.9 प्रतिशत हो गई। देश की अर्थव्यवस्था की बर्बादी नोटबंदी से शुरू हुई थी। तब से सरकार ने एक के बाद एक ग़लत नीतियों की लाइन लगा दी।
 
ALSO READ: बड़ी खबर... भारत में जीडीपी वृद्धि दर शून्य से 23.9 प्रतिशत नीचे लुढ़की
 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra ) ने आरोप लगाया कि सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था डुबो दी।

<

जो आर्थिक त्रासदी देश झेल रहा है उस दुर्भाग्यपूर्ण सच्चाई की आज पुष्टि हो जाएगी: भारतीय अर्थव्यवस्था 40 वर्षों में पहली बार भारी मंदी में है।

‘असत्याग्रही’ इसका दोष ईश्वर को दे रहे हैं।

सच जानने के लिए मेरा वीडियो देखें। pic.twitter.com/sDNV6Fwqut

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 31, 2020 >उन्होंने ट्वीट किया कि आज से 6 महीने पहले राहुल गांधीजी ने आर्थिक सुनामी आने की बात बोली थी। कोरोना संकट के दौरान हाथी के दांत दिखाने जैसा एक पैकेज घोषित हुआ, लेकिन आज हालत देखिए। जीडीपी -23.9 प्रतिशत तक गिर गई। भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को डुबा दिया।
 
ALSO READ: GDP के गिरने का आम आदमी पर क्या प्रभाव होगा, जानिए 5 बातें
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदीजी, अब तो मान लीजिए कि जिसे आपने 'मास्टरस्ट्रोक' कहा, वास्तव में वो 'डिजास्टर स्ट्रोक' थे! नोटबंदी, ग़लत जीएसटी, और देशबंदी (तालाबंदी)।
 
 
गौरतलब है कि कोविड-19 संकट के बीच देश की अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 23.9 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है।
 
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने पहली तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े सोमवार को जारी किए। इन आंकड़ों में जीडीपी में भारी गिरावट दिखी है। सकल घरेलू उत्पाद में पिछले वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में 5.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार पर अखिलेश ने साधा निशाना, एसटीएफ की तैनाती पर खड़े किए सवाल

छत्तीसगढ़ में पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के मैनेजमेंट टेंडर में सबसे ज्यादा पॉइंट्स

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

नरेन्द्र मोदी ने कहा, वन नेशन वन इलेक्शन को मंजूरी महत्वपूर्ण कदम

राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयानों पर भड़कीं प्रियंका, PM मोदी और अमित शाह पर लगाया यह आरोप

अगला लेख
More