suvichar

जनरल बिपिन रावत की मृत्यु पर RSS का बयान, देश ने एक महान रक्षा रणनीतिकार, देशभक्त खो दिया

Webdunia
गुरुवार, 9 दिसंबर 2021 (00:25 IST)
नई दिल्ली। आरएसएस ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु पर बुधवार को दुख जताया और कहा कि देश ने एक महान रक्षा रणनीतिकार तथा सच्चा देशभक्त खो दिया है। आरएसएस के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि जनरल रावत के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पराक्रम का नया आयाम स्थापित किया था।

होसबाले ने बयान जारी कर कहा, हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत की अचानक मृत्यु होना स्तब्धकारी है और देश के लिए बड़ा नुकसान है। उनके नेतृत्व में भारतीय सेना ने साहस का नया आयाम स्थापित किया था। उनके बयान को आरएसएस ने ट्वीट भी किया।
ALSO READ: CDS बिपिन रावत के निधन पर पाकिस्‍तानी सेना ने किया ट्वीट
आरएसएस नेता ने कहा, उनकी मृत्यु से देश ने एक महान सुरक्षा रणनीतिकार, एक सच्चे देशभक्त और एक योग्य नेता को खो दिया है। आरएसएस जनरल रावत, उनकी पत्नी और दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सैनिकों की मृत्यु पर भावभीनी श्रद्धांजलि देता है।
ALSO READ: पढ़िए हेलीकॉप्टर क्रैश से जुड़ा पूरा घटनाक्रम...
भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य की तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
ALSO READ: नहीं रहे CDS जनरल बिपिन रावत, MI-17 V5 हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 12 अन्य लोगों की भी मौत
भारतीय वायुसेना एवं अन्य अधिकारियों ने कहा कि जनरल रावत और अन्य लोगों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर संभवत: धुंध के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे इस पर सवार 13 लोगों की मृत्यु हो गई। एक व्यक्ति दुर्घटना में बच गया है जिसका इलाज चल रहा है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी का सपा पर हमला, बोले- ‘सैफई सिंडिकेट तक सीमित था यूपी का विकास’

रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो

अमिताभ बच्चन ने किया यूपी की 'खाकी' को सलाम, ‘खाकी का सितारा’ में दिखी पुलिस के जज्बे की पूरी कहानी

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

अगला लेख