बंद हो ताजमहल में नमाज या दो शिव चालीसा की भी इजाजत : आरएसएस

Webdunia
शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017 (11:20 IST)
आगरा। ताजमहल पर जारी बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इतिहास विंग अखिल भारतीय इतिहास संकलन समिति ने मांग की है कि ताजमहल में शुक्रवार को होने वाली नमाज पर रोक लगा दी जाए।
 
नेशनल सेकेट्ररी डॉ. बालमुकुंद पांडे ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि कि अगर मुसलमानों को वहां पर नमाज करने की इजाजत दी जा सकती है, तो हिंदुओं को शिव चालीसा पढ़ने की भी दी जानी चाहिए।
 
उल्लेखनीय है कि आरएसएस की इतिहास विंग का मानना है कि ताजमहल एक शिवमंदिर था, जिसे एक हिंदू राजा ने बनवाया था। यही कारण है कि अखिल भारतीय इतिहास संकलन समिति की मांग है कि ताजमहल में नमाज बंद होनी चाहिए।
 
ताजमहल में हर शुक्रवार को नमाज पढ़ी जाती है। इसीलिए शुक्रवार को यह पर्यटकों के लिए बंद रहता है। आरएसएस की इतिहास विंग का यह भी कहना है कि ताजमहल एक राष्ट्रीय संपत्ति है, ऐसे में ताजमहल में नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

सभी देखें

नवीनतम

देश की कानून व्यवस्था पर सुलगता सवाल हैं ओडिशा की घटना : राहुल गांधी

PM मोदी मणिपुर तो जा नहीं रहे, यूक्रेन युद्ध रुकवाने की कोशिश कर रहे : असदुद्दीन ओवैसी

आतिशी बनीं दिल्ली की मुख्‍यमंत्री, Delhi की तीसरी महिला CM हैं Atishi

भारत और अमेरिका की सेनाओं का संयुक्त युद्ध अभ्यास संपन्न, उत्कृष्ट सैनिकों को किया सम्मानित

चुनावी सभा में झारखंड सरकार और राहुल गांधी के बारे में क्या बोले राजनाथसिंह

अगला लेख
More