RSS चीफ भागवत बोले- 'राष्ट्रवाद' शब्द में दिखती है तानाशाही की झलक

Webdunia
गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020 (12:00 IST)
रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रमुख (RSS) मोहन भागवत ने 'राष्ट्रवाद' शब्द को लेकर आपत्ति जाहिर की है। भागवत ने कहा कि 'राष्ट्रवाद' का मतलब होता है हिटलर और नाजीवाद।
ALSO READ: गांधीजी स्वयं को कट्टर सनातनी हिंदू मानते थे : मोहन भागवत
भागवत ने एक कार्यक्रम में कहा कि आप 'राष्ट्र' कहेंगे चलेगा, 'राष्ट्रीय' कहेंगे चलेगा, 'राष्ट्रीयता' कहेंगे चलेगा, लेकिन 'राष्ट्रवाद' जैसे शब्द में नाजी और हिटलर से मतलब निकाला जा सकता है।
 
रांची में एक कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि 'राष्ट्रवाद' जैसे शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसका मतलब नाजी या हिटलर से निकाला जा सकता है। ऐसे में 'राष्ट्र' या 'राष्ट्रीय' जैसे शब्दों को ही उपयोग करना चाहिए।
ALSO READ: कोई खुश नहीं, हर कोई आंदोलन कर रहा है : भागवत
भागवत ने कहा कि दुनिया के सामने इस वक्त आईएसआईएस, कट्टरपंथ और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे बड़ी चुनौती हैं।
 
भागवत ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक का विस्तार देश के लिए है, क्योंकि हमारा लक्ष्य भारत को विश्वगुरु बनाना है। उन्होंने कहा कि संघ देश में विस्तार के साथ-साथ हिन्दुत्व के एजेंडे पर आगे बढ़ता रहेगा, जो देश को जोड़ने का काम करेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

सभी देखें

नवीनतम

देश की कानून व्यवस्था पर सुलगता सवाल हैं ओडिशा की घटना : राहुल गांधी

PM मोदी मणिपुर तो जा नहीं रहे, यूक्रेन युद्ध रुकवाने की कोशिश कर रहे : असदुद्दीन ओवैसी

आतिशी बनीं दिल्ली की मुख्‍यमंत्री, Delhi की तीसरी महिला CM हैं Atishi

भारत और अमेरिका की सेनाओं का संयुक्त युद्ध अभ्यास संपन्न, उत्कृष्ट सैनिकों को किया सम्मानित

चुनावी सभा में झारखंड सरकार और राहुल गांधी के बारे में क्या बोले राजनाथसिंह

अगला लेख
More