रोहिंग्या मुसलमान देश की सुरक्षा के लिए खतरा : आरएसएस

Webdunia
शनिवार, 17 मार्च 2018 (17:18 IST)
जम्मू। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने म्यांमार और बांग्लादेश के अवैध प्रवासियों को वापस भेजने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में उनकी मौजूदगी देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। आरएसएस के प्रांत संघचालक ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) सुचेतसिंह ने कहा कि हम उन्हें शरणार्थी नहीं मानते क्योंकि वे विदेशी हैं और हमारे देश में अवैध तरीके से घुसे।

प्रांत कार्यवाह पुरुषोत्तम दधीचि के साथ सिंह ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकारों को अवैध तौर पर बसे विदेशियों की पहचान करनी चाहिए और उन्हें वापस भेजना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें उन्हें क्यों बर्दाश्त करना चाहिए जब वे देश के साथ ही राज्य की सुरक्षा के लिए खतरा हैं।

जम्मू में उन्हें बसने की अनुमति देने के लिए केंद्र में पूर्व की संप्रग सरकार और राज्य में पूर्ववर्ती नेशनल कॉन्फ्रेंस- कांग्रेस गठबंधन सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि वे मौजूदा स्थिति (जम्मू में रोहिंग्या और बांग्लादेशी को वापस भेजे जाने पर प्रदर्शन) के लिए पूरी तरह जिम्मेदार हैं। 

पूर्व सैन्य अधिकारी ने कहा कि जम्मू में उन्हें बसाने के पीछे क्या इरादा था, यह उन सबको पता है... हम उन्हें सुरक्षा के लिए खतरा मानते हैं और चाहते हैं कि जल्द उन्हें भेजा जाए।  दधीचि ने कहा कि राज्य में करीब 300 शाखा हैं और हम कश्मीर घाटी में भी शाखा संचालन के दिन का इंतजार कर रहे हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More