rashifal-2026

RSS खोलेगा आर्मी स्कूल, तैयार होंगे सैन्य अधिकारी

Webdunia
सोमवार, 29 जुलाई 2019 (13:31 IST)
नई दिल्ली। हिन्दूवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) अगले सत्र से आर्मी स्कूल की शुरुआत करने जा रहा है। यहां पर बच्चों को सैन्य अधिकारी बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। अगले महीने से एडमिशन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्कूल में छठी से 12वीं तक के छात्र पढ़ेंगे। चूंकि यह पूरी तरह आवासीय विद्यालय होगा, अत: यहां बच्चों के लिए हॉस्टल की सुविधा भी रहेगी। शुरू में 160 बच्चों को प्रवेश दियाजाएगा। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल का निर्माण हो चुका है।

स्कूल के संचालन का जिम्मा संघ के सहयोगी संगठन विद्या भारती का हाथों में होगा। अप्रैल से स्कूल की विधिवत शुरुआत हो जाएगी। इस स्कूल में 56 सीटें शहीद सैनिकों के बच्चों के लिए रिजर्व होंगी।

संघ का यह सैनिक स्कूल बुलंदशहर जिले के शिकारपुर में स्थापित होगा। इसका नाम आरएसएस के सरसंघचालक राजेन्द्र सिंह उर्फ रज्जू भैया के नाम पर रज्‍जू भैया सैनिक विद्या मंदिर रखा जाएगा। उल्लेखनीय है कि रज्जू भैया का जन्म 1922 में शिकारपुर में ही हुई था।

बताया जा रहा है कि इस स्कूल पर 40 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। स्कूल के लिए भूमि पूर्व सैनिक राजपाल सिंह ने दान की है। स्कूल की इमारत 3 मंजिला होगी तथा यहां एक बड़े स्टेडियम का भी निर्माण किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक संघ का यह प्रयोग सफल रहा तो देश के अन्य हिस्सों में भी इस तरह स्कूल खोले जाएंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

राफेल से हैमर मिसाइल तक, क्या फ्रांस बनेगा भारत का ‘नया रूस’? मोदी- मैक्रों मुलाकात से खुलेंगे रक्षा सौदों के बड़े दरवाजे

JEE Mains Result 2026 : NTA ने जारी किया रिजल्ट, 12 छात्रों को मिले 100 पर्सेंटाइल

Switzerland में एवलांच की चपेट में आई ट्रेन पटरी से उतरी, 80 यात्री थे सवार

जम्मू के आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, इंटरनेशनल बॉर्डर पर अलर्ट

हरिद्वार में दुनिया का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग, इंडिया और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

अगला लेख