Daily Horoscope
✕

रिया चक्रवर्ती को मिली सशर्त जमानत, एक माह रहीं सलाखों के पीछे

Webdunia
बुधवार, 7 अक्टूबर 2020 (11:43 IST)
बॉम्बे उच्च न्यायालय ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले (Sushant singh Rajpoot Case) में चल रही जांच के बीच ड्रग्स मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea chakraborty), दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा को बुधवार को जमानत दे दी। पिछली माह 8 सितंबर को रिया को हिरासत में लिया गया था।

हालांकि न्यायालय ने इस मामले में रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती और ड्रग पेडलर अब्दुल बासित परिहार की जमानत याचिकाएं नामंजूर कर दी। 
 
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक रिया को 1 लाख रुपए के निजी मुचलके पर रिहा करने के आदेश दिए गए हैं। रिया के वकील मानशिंदे उनके पुराने बैकग्राउंड एवं अन्य आधार पर जमानत मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार किया।  
अदालत ने जमानत देते समय कहा कि रिया को अपना पासपोर्ट जमा कराना होगा। इसके साथ ही अदालत ने कहा कि रिया को रिहाई के बाद 10 दिन तक पुलिस थाने में उपस्थिति दर्ज कराना होगी। साथ ही वे बिना अदालत की अनुमति और जांच अधिकारी की अनुमति के बिना विदेश नहीं जा सकेंगी।  रिया पिछले एक माह से भायखला जेल में बंद थीं।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सुशांत सिंह राजपूत को कथित रूप से ड्रग्स दिए जाने के आरोप में रिया को 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था। अभिनेत्री को स्थानीय अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वह मुंबई की बाइकुला जेल में बंद थी। इससे पहले एनसीबी ने रिया और शोविक की न्यायिक हिरासत 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

नवीनतम

'राजीव की मौत के बाद पूरी तरह टूट गई थी...': किताब लॉन्च पर भावुक हुईं सोनिया गांधी

राहुल गांधी ने पहली बार बताई अपनी गर्लफ्रेंड की बात, कौन है वो

जब गर्लफ्रेंड को उसी रेस्टोरेंट ले गए राहुल गांधी, जहां मिले थे राजीव-सोनिया: सुनाया कैंब्रिज का दिलचस्प किस्सा

होमस्टे खोल रहे हैं उत्तराखंड में घर वापसी का रास्ता

ट्रंप की नई चेतावनी से लेकर सोनिया गांधी के भावुक होने तक: जानिए 17 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

अगला लेख