गुजरात की आधी green energy पैदा करेगा रिलायंस : मुकेश अंबानी

ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 10 जनवरी 2024 (11:59 IST)
  • बड़ी संख्या में ग्रीन नौकरियां पैदा होंगी
  • 7 करोड़ गुजरातियों के सपने पूरे होंगे
  • गुजरात मेरी मातृभूमि और कर्मभूमि
Reliance will generate half of Gujarat's green energy : गुजरात के ग्रीन एनर्जी (green energy) क्षेत्र में अगले 10 वर्षों तक रिलायंस (Reliance) निवेश जारी रखेगा। 2030 तक गुजरात की ग्रीन एनर्जी खपत का करीब आधा हिस्सा रिलायंस उत्पादित करेगा। इसकी घोषणा रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने 'वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024' में की।
 
ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू : गुजरात, ग्रीन डेवलपमेंट में वैश्विक नेता बनकर उभरे, इसके लिए रिलायंस ने जामनगर में 5,000 एकड़ में धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू कर दिया है। अंबानी ने कहा कि 'इससे बड़ी संख्या में ग्रीन नौकरियां पैदा होंगी और ग्रीन प्रोडक्ट और सामग्रियों का उत्पादन संभव होगा, जो गुजरात को हरित उत्पादों का अग्रणी निर्यातक बना देगा।'
 
गुजरात को बताया अपनी मातृभूमि और कर्मभूमि : गुजरात को अपनी मातृभूमि और कर्मभूमि बताते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में रिलायंस ने देश में करीब 12 लाख करोड़ का निवेश किया है और इसमें से एक तिहाई से अधिक का निवेश अकेले गुजरात में किया गया है। 7 करोड़ गुजरातियों के सपने पूरे करने के लिए रिलायंस कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता का वादा, 8 मार्च को महिलाओं के खाते में आएंगे 2500

LIVE: रामलीला मैदान में आज CM पद की शपथ लेंगी रेखा गुप्ता, मंत्रियों संग करेंगी यमुना दर्शन

अमेरिका में 2 छोटे विमानों में टक्कर होने से 2 व्यक्तियों की मौत

रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में क्यों शामिल नहीं होंगे योगी आदित्यनाथ?

Weather Update: IMD का अलर्ट, 15 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना, दिल्ली में तापमान गिरा

अगला लेख
More