मेहुल चोकसी को झटका, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

Webdunia
गुरुवार, 13 दिसंबर 2018 (16:21 IST)
नई दिल्ली। इंटरपोल ने भगोड़े अरबपति मेहुल चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि चोकसी पर अपने भानजे नीरव मोदी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक को 13,000 करोड़ रुपए का चूना लगाने का आरोप है।
 
अधिकारियों ने बताया कि इंटरपोल ने सीबीआई के अनुरोध पर बुधवार को चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया। चोकसी अभी तक अपने खिलाफ मामले को राजनीतिक प्रकृति का बताकर भारतीय एजेंसियों की जांच के दायरे में आने से बच रहा था। रेड कॉर्नर नोटिस एक प्रकार का अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट है। इसमें इंटरपोल अपने सदस्य देशों से अन्य सदस्य देश में वांछित भगोड़े अपराधी को पकड़ने, हिरासत में लेने को कहता है।
 
जनवरी 2018 में अपने भानजे नीरव मोदी के साथ देश छोड़कर भागने वाले गीतांजलि जेम्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक चोकसी (59), उसकी पत्नी अमी मोदी और भाई निशाल मोदी ने एंटीगुआ की नागरिकता ले ली है। सीबीआई प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने कहा कि इंटरपोल ने सीबीआई के अनुरोध पर मेहुल चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।
 
सूत्रों ने बताया कि चोकसी ने उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के सीबीआई के अनुरोध को चुनौती देते हुए मामले को राजनीतिक षड्यंत्र का परिणाम बताया था। चोकसी ने भारत में जेल के हालात, व्यक्तिगत सुरक्षा और स्वास्थ्य पर भी सवाल उठाए थे।
 
सूत्रों ने बताया कि यह मामला 5 सदस्यीय इंटरपोल समिति कोर्ट 'कमीशन फॉर कंट्रोल ऑफ फाइल्स' के पास पहुंचा। उसने चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का रास्ता साफ कर दिया। सीबीआई ने पीएनबी घोटाले में नीरव मोदी और चोकसी दोनों के खिलाफ अलग-अलग आरोप पत्र दाखिल किए हैं।
 
अपने आरोपपत्र में सीबीआई ने आरोप लगाया है कि पीएनबी के 13,000 करोड़ रुपए के घोटाले में से चोकसी ने 7.080.86 करोड़ रुपए की और नीरव मोदी ने 6,000 करोड़ रुपए की हेराफेरी की है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई में 2 परिवारों के बीच झड़प में 3 लोगों की मौत, 4 घायल

सैन्य भर्ती केंद्र पर आत्मघाती हमला, 13 लोगों की मौत

Operation Sindoor पर अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का विवादित पोस्ट, दिल्ली से गिरफ्तार

Jyoti Malhotra : क्या पहलगाम हमले से जुड़े हैं ज्योति मल्होत्रा के तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, होगा पाकिस्तान की साजिश का खुलासा

दुनियाभर में झूठ परोसेगा Pakistan, विदेशों में जाएगा PAK का प्रतिनिधिमंडल, बिलावल भुट्टो करेंगे नेतृत्व

अगला लेख