Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

RBI जारी करेगा 50 रुपए का नया नोट, चलन में बने रहेंगे पुराने नोट

Advertiesment
हमें फॉलो करें RBI जारी करेगा 50 रुपए का नया नोट, चलन में बने रहेंगे पुराने नोट
मुंबई , बुधवार, 17 अप्रैल 2019 (07:23 IST)
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को कहा कि वह 50 रुपए मूल्य के नए नोट को चलन में लाएगा। इस नोट पर गर्वनर शक्तिकांत दास के दस्तखत होंगे। 
 
रिजर्व बैंक पचास रुपए का यह नया नोट महात्मा गांधी (नई) सीरीज में जारी करेगा। इन नोटों का डिजाइन महात्मा गांधी की नई सीरीज वाले 50 रुपए के नोट के समान ही होगा। आरबीआई ने कहा, 'पूर्व में जारी किए गए 50 रुपए के सभी नोट चलन में बने रहेंगे।'
 
उल्लेखनीय है कि 18 अगस्त 2018 को रिजर्व बैंक ने नीले रंग का नया 50 रुपए का नोट जारी किया था। वह नोट भी महात्मा गांधी सीरीज का ही है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

World Cup 2019 : बांग्लादेश की विश्वकप टीम में नवोदित जायद को मौका