Hanuman Chalisa
✕

बाजार में अभी भी कितने हैं 2,000 के नोट, RBI ने किया खुलासा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 2 मई 2025 (15:05 IST)
RBI on 2000 rupee note : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 2000 रुपए के नोट वापस लेने के 2 साल बाद भी 6,266 करोड़ रुपए मूल्य के नोट अभी भी चलन हैं। 2 हजार रुपए के बैंक नोट वैध मुद्रा बने हुए हैं। आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपए मूल्य के बैंक नोट को चलन से हटाने की घोषणा की थी।
 
आरबीआई ने शुक्रवार को बयान में कहा कि तीस अप्रैल, 2025 की स्थिति के अनुसार वर्तमान में दो हजार रुपए के कुल 6,266 करोड़ रुपए मूल्य के नोट चलन में हैं। 19 मई, 2023 की स्थिति के अनुसार, उस समय चलन में 2,000 रुपए के बैंक नोट का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपए था।
 
केंद्रीय बैंक ने कहा कि इस प्रकार, 19 मई, 2023 तक चलन में मौजूद 2,000 रुपए के 98.24 प्रतिशत बैंक नोट वापस आ गए हैं। 2000 रुपए के बैंक नोट को जमा करने या बदलने की सुविधा सात अक्टूबर, 2023 तक देश की सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी। चलन से हटाए गए 2,000 रुपए के बैंक नोट को बदलने की सुविधा 19 मई, 2023 से रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में उपलब्ध है।
 
RBI के निर्गम कार्यालय 9 अक्टूबर, 2023 से लोगों और इकाइयों से उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए भी 2,000 रुपए के बैंक नोट स्वीकार कर रहे हैं। जमार इसके अलावा, लोग देश के भीतर भारतीय डाक से भी 2,000 रुपए के नोट आरबीआई के किसी भी निर्गम कार्यालय में भेज सकते हैं। यह पैसा उनके बैंक खाते में जमा हो जाता है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

नवीनतम

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

अगला लेख