नीति आयोग के CEO के 'कुछ ज्‍यादा ही लोकतंत्र' संबंधी बयान पर केंद्र सरकार ने कही यह बात

Webdunia
बुधवार, 9 दिसंबर 2020 (22:49 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि भारत को अपने लोकतंत्र पर गर्व है और भाजपा लोगों का विश्वास जीतने के लिए इसके माध्यम से काम करेगी। नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत की टिप्पणी की विपक्ष द्वारा आलोचना किए जाने के बाद प्रसाद ने यह कहा है।
ALSO READ: डाटा सुरक्षा कानून को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा : रविशंकर प्रसाद
कांत की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर प्रसाद ने कैबिनेट ब्रीफिंग में कहा कि भारत को अपने लोकतंत्र पर गर्व है। देश के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रेम करते हैं और उन्हें उन पर विश्वास है तथा यह जमीनी स्तर पर देखा गया है, क्योंकि भाजपा ने गांवों तक में जीत दर्ज की है। हम लोगों का विश्वास जीतने के लिए लोकतत्र के माध्यम से काम करेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि संबद्ध अधिकारी अपनी टप्पणी पर स्पष्टीकरण दे चुके हैं।
 
उल्लेखनीय है कि कांत ने मंगलवार को कहा था कि भारत में कड़े सुधारों को लागू करना कठिन होता है और जोर देते हुए कहा था कि देश को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए और बड़े सुधारों की जरूरत है। भारत के संदर्भ में कड़े सुधारों को लागू करना बहुत मुश्किल है। इसकी वजह यह है कि चीन के विपरीत हम एक लोकतांत्रिक देश हैं। हमें वैश्विक चैंपियन बनाने पर जोर देना चाहिए। आपको इन सुधारों (खनन, कोयला, श्रम, कृषि) को आगे बढ़ाने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है और अभी भी कई सुधार हैं जिन्हें आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान ने मानी गलती, आतंकवाद को समर्थन गंदा काम

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

एक मई को होने हैं शिक्षकों के तबादले, व्‍हाट्सएप ग्रुप पर कैसे लीक हो गई संभावित सूची, जोड़तोड़ के लग रहे आरोप

भाई को भाई से लड़ाना था पहलगाम हमले का मंसूबा, घायलों से मिले राहुल गांधी

Bhopal: निजी कॉलेज की 3 लड़कियों से रेप, ब्लैकमेलिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

Pahalgam Terror Attack : महाराष्ट्र में रह रहे 55 पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे ‘एमपी टेक ग्रोथ’ कॉन्क्लेव-2025’ का शुभारंभ

Pahalgam Attack : घुसपैठियों पर शिकंजा, 1000 से ज्यादा अवैध बांग्लादेशी हिरासत में, सभी को किया जाएगा डिपोर्ट

केरल में होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में दुनियाभर के शीर्ष नेता एवं आम कैथोलिक बड़ी संख्या में हुए शामिल

अगला लेख
More