रतन टाटा भी हुए डीपफेक वीडियो का शिकार

Webdunia
गुरुवार, 7 दिसंबर 2023 (10:39 IST)
Ratan Tata also became victim of deepfake video : टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन (chairman) और उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) ने उनके नाम का इस्तेमाल कर जोखिममुक्त और 100 प्रतिशत गारंटी के साथ निवेश को लेकर साझा किए गए वीडियो को बुधवार को 'फर्जी' बताया। टाटा ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक पोस्ट में सोना अग्रवाल नाम की एक उपयोगकर्ता की पोस्ट की आलोचना की जिसमें निवेश की सिफारिश करने वाले एक वीडियो में उद्योगपति के फर्जी साक्षात्कार का इस्तेमाल किया गया है।
 
फर्जी वीडियो में सोना अग्रवाल को टाटा अपना मैनेजर बता रहे हैं। साझा किए गए वीडियो के साथ लिखा गया कि भारत में सभी के लिए रतन टाटा की एक सिफारिश। आपके पास 100 प्रतिशत गारंटी के साथ जोखिममुक्त होकर आज ही अपने निवेश को बढ़ाने का मौका है। इसके लिए अभी चैनल पर जाएं।
 
वीडियो में लोगों के खाते में पैसे जमा होने के संदेश भी दर्शाए गए। टाटा ने वीडियो और उसके नीचे लिखे संदेश के स्क्रीनशॉट पर 'फर्जी' लिखकर उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: भारत ने किया नौसैनिक सुरंग का परिक्षण, LoC पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर

MP Board Result 2025 : 10वीं और 12वीं में छात्राओं ने मारी बाजी

पहलगाम हमला : फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ होते तो क्या करते?

भारत से क्या जंग लड़ेगा पाकिस्तान, उसके अपने ही साथ नहीं, भारत का कर रहे हैं समर्थन

4 दिन में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, क्यों लगी घोड़े खच्चरों के संचालन पर रोक?

अगला लेख
More