बहुमत परीक्षण से पहले अपने घर में रोके सारे MLA, क्या बिहार में खेला करने वाले हैं तेजस्वी यादव?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 10 फ़रवरी 2024 (23:48 IST)
RJD MLA will stay at Tejashwi Yadav's residence till the trust vote : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने शनिवार को कहा कि सोमवार को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विश्वास मत तक पार्टी के सभी विधायक यहां तेजस्वी यादव के आवास पर रहेंगे। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा में राजद के सबसे अधिक 79 विधायक हैं।
 
झा ने देर शाम यह बयान तब दिया जब पार्टी के विधायक उपमुख्यमंत्री रहते यादव को आवंटित सरकारी बंगले ‘5, देशरत्न मार्ग’ पर पहुंचे थे। बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के पाला बदलकर राजग के साथ जाने के बाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद गंवा दिया है।
ALSO READ: PM मोदी से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने कहा- अब कभी राजग नहीं छोड़ेंगे
राज्यसभा सदस्य झा ने कहा, न केवल हमारी पार्टी के विधायकों ने, बल्कि हमारे गठबंधन सहयोगियों ने भी 12 फरवरी तक तेजस्वी यादव के साथ रहने की इच्छा व्यक्त की है। हमारे लिए यह सिर्फ एक तारीख है, लेकिन यह निश्चित रूप से उन लोगों के लिए बहुत चिंताजनक है, जिन्होंने चुपके से सत्ता हथिया ली है।
 
तेजस्वी यादव ने दोपहर भोज का आयोजन किया था : विधायक दोपहर में यादव के घर पहुंचना शुरू हो गए थे, जहां बजट सत्र से पहले यादव ने दोपहर भोज का आयोजन किया था। शाम तक आगंतुक बंगले के अंदर थे, जिसके चारों ओर अतिरिक्त बैरिकेड्स लगाए जाने व कई विधायकों के निजी कर्मचारियों को दवाएं तथा अन्य सामान ले जाते हुए देखकर पत्रकारों के बीच हलचल तेज हो गई।
ALSO READ: बिहार एपिसोड के लिए राहुल जिम्मेदार
पत्रकारों ने कहा कि सूत्रों ने उन्हें बताया था कि एक बैठक आयोजित की गई है जो काफी देर तक चलेगी। जैसे ही यह खबर फैली भाजपा व जदयू के नेताओं ने बयान जारी कर आरोप लगाया कि राजद विश्वास मत से पहले टूट के डर से विधायकों को 'नजरबंद' कर रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, Operation Sindoor को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

LoC पर संघर्षविराम के चलते जनजीवन सामान्य

PM मोदी के निर्देश- वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा, निर्णायक मोड़ पर थे हवाई हमले, ऑपरेशन सिंदूर भारत ने हासिल किए तीन लक्ष्य

राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, दिग्विजय के भाई को कांग्रेस का नोटिस

योगी आदित्यनाथ बोले, पाकिस्तानियों से पूछ लेना चाहिए कि ब्रह्मोस की ताकत क्या है?

अगला लेख
More