कार्यकाल पूरा होने के बाद भी संवैधानिक सिद्धांतों का पालन राष्ट्रपति का दायित्व : रामनाथ कोविंद

Webdunia
शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 (20:07 IST)
नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल पूरा होने के बाद भी उनका राष्ट्रीय कर्तव्य है कि वे सभी संवैधानिक सिद्धांतों का पालन करने के साथ ही समाज के सभी वर्गों और धर्मों के साथ समान व्यवहार करें।कोविंद ने कहा, एक राष्ट्रपति किसी विशेष वर्ग का पक्ष नहीं ले सकता। यहां तक ​​कि पूर्व राष्ट्रपतियों को भी इन सभी जिम्मेदारियों को निभाना चाहिए।

कोविंद यहां विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे, जहां हिंदू, इस्लाम, ईसाई, बौद्ध और जैन धर्म के धर्मगुरुओं ने उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के लिए समाज के सभी वर्ग और सभी धर्म समान हैं।

कोविंद ने कहा, एक राष्ट्रपति किसी विशेष वर्ग का पक्ष नहीं ले सकता और राष्ट्रपति पद समाज के सभी वर्गों का संरक्षक होता है। यहां तक ​​कि पूर्व राष्ट्रपतियों को भी इन सभी जिम्मेदारियों को निभाना चाहिए और उन्हें संवैधानिक सिद्धांतों का पालन करने की जरूरत है, जो उनका राष्ट्रीय कर्तव्य है।

कोविंद का कार्यकाल सोमवार को पूरा होने के बाद झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने इसी दिन देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने बी आर आंबेडकर की प्रशंसा करते हुए कहा, हमारे लोकतंत्र को एक मजबूत नींव देने के अलावा, उन्होंने महिला सशक्तिकरण, औद्योगिक विकास और समाज के अन्य कमजोर वर्गों के लिए भी काम किया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, Operation Sindoor को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

LoC पर संघर्षविराम के चलते जनजीवन सामान्य

PM मोदी के निर्देश- वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा, निर्णायक मोड़ पर थे हवाई हमले, ऑपरेशन सिंदूर भारत ने हासिल किए तीन लक्ष्य

राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, दिग्विजय के भाई को कांग्रेस का नोटिस

योगी आदित्यनाथ बोले, पाकिस्तानियों से पूछ लेना चाहिए कि ब्रह्मोस की ताकत क्या है?

अगला लेख
More