मायावी नगरी मुंबई में देश की दो मशहूर हस्तियों का सुखद मिलन

Webdunia
रविवार, 18 अगस्त 2019 (17:18 IST)
मुंबई। मायावी नगरी मुंबई के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक था, जब अपने-अपने क्षेत्र की दो मशहूर हस्तियों का मिलन हो रहा था।  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने मुंबई प्रवास पर देश-दुनिया के करोड़ों भारतीयों के दिल में बसी स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर से मिलने पहुंच गए।
 
लता मंगेशकर का निवास दक्षिण मुंबई में है और राष्ट्रपति उनके घर मिलने गए। लताजी इस वक्त उम्र के 89वें पड़ाव पर हैं। उन्हें स्वास्थ्य की शुभकामनाएं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दीं।
 
देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति को अपने घर में पाकर 'भारतरत्न' से सम्मानित लताजी को सुखद आश्चर्य हो रहा था। 
घर से राष्ट्रपति के जाने के बाद लताजी सोशल मीडिया पर एक्टिव हुईं और उन्होंने ट्‍वीट करते हुए लिखा ‘नमस्कार, हमारे देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंदजी जब आत्मीयता से आए और मेरे आवास पर मुझसे मुलाकात की तो मैंने काफी सम्मानित महसूस किया। मैं आभारी हूं। सर, आपने हमें गौरवान्वित किया।’
लताजी ने अपने आधिकारिक ट्‍विटर पर लिखा- 'आज राष्ट्रपतिजी से वार्तालाप के दौरान ये मालूम हुआ कि उनका प्रिय गीत 'ऐ मेरे वतन के लोगों...' है, तो ये गीत आज मैं उनके लिए यहां साझा करती हूं।
 
89 वर्षीय स्वरकोकिला अपने खराब स्वास्थ्य की वजह से घर पर ही रहती हैं और उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेना बंद कर दिया है। यहां तक कि देश के सबसे लोकप्रिय और चर्चित टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' की तरफ से भी कई बार उन्हें आमंत्रित किया गया लेकिन उन्होंने शो में आने से इनकार कर दिया।
राष्ट्रपति कोविंद राज भवन में भूमिगत ‘बंकर म्यूजियम’ का उद्घाटन करने के सिलसिले में मुंबई पहुंचे थे। वे भी करोड़ों लोगों की तरह लताजी के फैन हैं। यही कारण है कि वे उनसे मिलने उनके निवास पर गए।
 
लताजी से मिलने के बाद उन्होंने टि्वटर पर लिखा, ‘लता मंगेशकरजी से मुंबई में उनके आवास पर मिलकर प्रसन्न हूं। उन्हें अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दीं। भारत का गौरव लताजी ने अपने भावपूर्ण मधुर संगीत से हमारी जिंदगियों में मिठास भर दी। वे अपनी सादगी और इनायत से हमें प्रेरित करती रही हैं।’

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : जब धरती में समा गया पूरा ट्रक, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Haryana Election : AAP के प्रचार अभियान में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल, बोले- पूरा राज्य चाहता है परिवर्तन

Gaganyaan Mission को लेकर क्‍या है चुनौती, प्रक्षेपण से पहले ISRO चीफ ने दिया यह बयान

One Nation One Election : पूर्व CEC कुरैशी ने बताईं एक देश एक चुनाव की खूबियां और खामियां

महाराष्ट्र में MVA के बीच सीटों का बंटवारा, जानिए किसको मिलीं कितनी सीटें

अगला लेख
More