sundarkand

नए राष्ट्रपति के सचिव बनाए गए संजय कोठारी, अशोक मलिक बने प्रेस सचिव

Webdunia
शनिवार, 22 जुलाई 2017 (12:45 IST)
नई दिल्ली। लोक उद्यम चयन बोर्ड के अध्यक्ष संजय कोठारी को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का सचिव और वरिष्ठ पत्रकार अशोक मलिक को राष्ट्रपति का प्रेस सचिव नियुक्त किया गया है।
 
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की ओर से शनिवार को जारी एक आदेश में कहा गया कि गुजरात कैडर के वरिष्ठ वन सेवा अधिकारी भरत लाल राष्ट्रपति के संयुक्त सचिव होंगे। आदेश में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेन् द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इन नियुक्तियों को 2 वर्षों के लिए मंजूरी दी है।
 
हरियाणा कैडर के वर्ष 1978 बैच के आईएएस अधिकारी कोठारी पिछले साल जून में डीओपीटी सचिव के तौर पर सेवानिवृत्त हुए थे। उन्हें नवंबर 2016 में लोक उद्यम चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। कोठारी केंद्र और राज्य सरकार दोनों में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मलिक इस समय थिंक टैंक ‘ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन’ में ‘डिस्टिंग्विश्ड फेलो’ हैं।
 
मलिक का कार्य मुख्यत: भारतीय घरेलू राजनीति और विदेश/व्यापार नीति और उनकी बढ़ती परस्पर क्रिया पर केंद्रित है। इन्होंने वैश्वीकरण की विस्तृत प्रक्रिया पर भी शोध कार्य किया कि यह कैसे न सिर्फ आर्थिक बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और शहरीकरण जैसे सामाजिक क्षेत्रों में भी नीतिगत विकल्पों को प्रभावित करती है।
 
अपने 20 वर्ष के पत्रकारीय सफर में मलिक कई प्रमुख भारतीय और अंतरराष्ट्रीय प्रकाशनों के लिए स्तंभकार रहे हैं। ओआरएफ की वेबसाइट पर उनकी प्रोफाइल के अनुसार वे ‘इंडिया : स्पिरिट ऑफ एंटरप्राइज’ समेत कई किताबों के सह-लेखक रहे हैं। इस किताब में 1991 के बाद से भारत के अग्रणी निजी क्षेत्र के उद्योगों के विकास की कहानी और भारतीय अर्थव्यवस्था में उनकी भूमिका के बारे में बताया गया है।
 
भारतीय वन सेवा के वर्ष 1988 बैच के अधिकारी लाल इस समय दिल्ली में गुजरात सरकार के रेजीडेंट कमिश्नर हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

नवीनतम

E20 पेट्रोल पर CEA नागेश्वरन ने उठाए सवाल, E-10 पर लौटने की दी सलाह

तारिक रहमान के गले की फांस बनता शेख हसीना का मुद्दा

Top News 18 August: JSSC-CGL रद्द, छात्र आंदोलन खत्म, मस्क को सरकार की दो टूक

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

अगला लेख