हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए गेमचेंजर बने राम रहीम?

विकास सिंह
मंगलवार, 8 अक्टूबर 2024 (15:34 IST)
हरियाणा में भाजपा ने सियासी पंडितों के सभी पूर्वानुमान को ध्वस्त करते हुए सत्ता की हैट्रिक लगा दी है। हरियाणा में भाजपा की जीत और कांग्रेस के हार के कारणों का विश्लेषण भी शुरु हो गया है। भाजपा की जीत के कारणों में क्या डेरा सच्चा सौदा का उनके समर्थन में आना भी एक कारण है। क्या वोटिंग से ठीक पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह का जेल से फैरोल पर बाहर आना भाजपा के लिए फायदे का सौदा साबित हुआ, इसकी भी चर्चा शुरु हो गई है।

हरियाणा में वोटिंग से ठीक पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पैरोल मिलने का फायदा भाजपा को चुनाव मिला, यह चुनावी नतीजे साफ करते है। हरियाणा की कुल 90 सदस्यीय विधानसभा सीट में डेरा सच्चा सौदा विधानसभा की 36 सीटों पर अपना प्रभाव रखती है। डेरा सच्चा सौदा का हरियाणा में आधा दर्जन से अधिक जिलों में काफी प्रभाव है।
 ALSO READ: हरियाणा में जीती बाजी कैसे हार गई कांग्रेस,सत्ता की हैट्रिक की ओर भाजपा
वहीं विधानसभा चुनाव में डेरा सच्चा सौदा ने खुल कर भाजपा का साथ दिया। दरअसल डेरा सच्चा सौदा ने अपनी एक पॉलिटिक्ल अफेयर्स कमेटी बनाई है जो निर्णय लेती है कि चुनाव में किस पार्टी  का समर्थन करना है। वहीं इसी कमेटी ने पिछले कुछ चुनावों से लगातार भाजपा के समर्थन में वोट की अपील कर रही है और इस बार भी चुनाव में भी उसने अपने समर्थकों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।

वोटिंग से ठीक पहले सच्चा सौदा प्रमुख  राम रहीम को पैरोल मिलने की खुशी में डेरे ने हरियाणा के हर ब्लॉक में नाम चर्चा कार्यक्रम रखा था और 2-3 अक्टूबर को हुए इस कार्यक्रम के तहत डेरे की तरफ से राम रहीम का संदेश श्रद्धालुओं तक पहुंचाया गया कि उन्हें किस पार्टी को सपोर्ट करना है।
 ALSO READ: Assembly Election Result 2024 Live commentary: हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक, जम्मू कश्मीर में नेकां-कांग्रेस गठबंधन
डेरा सच्चा सौदा की अगुवाई करने वाले राम रहीम का हरियाणा में सबसे ज्यादा प्रभाव है और इसका मुख्यालय भी हरियाणा के सिरसा में ही है। एक अनुमान के मुताबिक डेरा के 1.25 करोड़ से ज्यादा अनुयायी हैं तथा देशभर में 3 दर्जन से ज्यादा शाखाएं हैं। इनमें अकेले हरियाणा में 21 शाखाएं हैं। हरियाणा की 36 सीटों पर डेरे से जुड़े श्रद्धालुओं का वोट बैंक है। सिरसा, हिसार, फतेहाबाद में राम रहीम का अच्छा खासा प्रभाव है और इन इलाकों में भाजपा का प्रदर्शन काफी बेहतर है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

रूस ने कर दिया खुलासा, Pakistan के खिलाफ कौनसा बड़ा एक्शन लेने वाला है भारत

पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस, कहा- पानी रोका तो युद्ध माना जाएगा

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमले के बाद फंसे पर्यटकों के लिए रेलवे ने जम्मू एवं कटरा से विशेष ट्रेन चलाईं

LOC: पाक सेना ने नियंत्रण रेखा पर की गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Weather Update: झुलसा देने वाली गर्मी, 12 राज्यों में लू का अलर्ट, पूर्वोत्तर और मध्यभारत में बारिश

LIVE: बांदीपोरा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

क्या है शिमला समझौता? पाकिस्तान के कदम से क्या होगा दोनों देशों पर असर

अगला लेख
More