राजनाथ बोले, कश्मीर पर बेकार का रोना बंद करे पाकिस्तान

Webdunia
गुरुवार, 29 अगस्त 2019 (20:51 IST)
लेह। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के भारत के फैसले पर अनावश्यक रूप से रोना बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके बजाय पाकिस्तान को अपनी सरजमीं से संचालित आतंकी ढांचों को नेस्तनाबूद करने पर ध्यान देना चाहिए।
 
कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के माहौल में राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान का कश्मीर पर कोई हक नहीं है तथा उसे भारत के आंतरिक मामलों में दखल देना बंद कर देना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अब गिलगित बल्तिस्तान में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मानवाधिकारों के उल्लंघन पर ध्यान देना चाहिए।
 
रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं पाकिस्तान से पूछना चाहता हूं कि कश्मीर उसके साथ कब था जो वह इसके लिए रो रहा है। बल्कि पाकिस्तान भारत का ही हिस्सा है। तुम किस बात से व्यथित हो। अनावश्यक तरीके से क्यों रो रहे हो। रोना बंद करो।
 
उन्होंने कहा कि सच यह है कि गिलगित बल्तिस्तान समेत पीओके (पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाला कश्मीर) पाकिस्तान के अवैध नियंत्रण में है। पाकिस्तान को पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन और अत्याचारों पर ध्यान देना चाहिए।
 
सिंह ने संसद में फरवरी 1994 में पारित एक प्रस्ताव का उल्लेख किया जिसमें कहा गया था कि गिलगित-बल्तिस्तान समेत पूरा पीओके भारत का हिस्सा है। सिंह ने कहा कि हम एक अलग देश बनने के बाद पाकिस्तान के अस्तित्व का सम्मान करते हैं। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि वह जो चाहे कहता रहेगा और योजनाबद्ध तरीके से कश्मीर पर बयान देता रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

अगला लेख
More