राजनाथ के भाषण का वीडियो साझा कर राहुल ने साधा मोदी पर निशाना

Webdunia
रविवार, 11 फ़रवरी 2018 (00:19 IST)
नई दिल्ली। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नेहरू-गांधी परिवार पर हमला बोलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथसिंह के 2015 के एक भाषण का वीडियो ट्विटर पर साझा किया, जिसमें राजनाथ देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। राहुल ने ‘सच बोलने के लिए’ राजनाथ का शुक्रिया भी अदा किया। 
 
राहुल ने ट्विटर पर लिखा कि सत्ता को सच बताने के लिए राजनाथसिंह जी आपका शुक्रिया। सत्यमेव जयते।’ अपने ट्वीट में राहुल ने राजनाथ को भी टैग किया। केंद्रीय गृहमंत्री ने 2015 में यह भाषण नेहरू जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में दिया था। 14 नवंबर 2015 को अपने संबोधन में राजनाथ ने कहा था कि नेहरू ऐसे नेता थे जिन्होंने स्वतंत्रता संघर्ष में हिस्सा लिया और देश में लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में काम किया। 
 
राजनाथ ने यह भी कहा था कि नेहरू के शासनकाल में कई विकासशील देशों ने उनके बारे में लिखा और उनकी सराहना की। राहुल और कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार पर अक्सर आरोप लगाती है कि वह नेहरू एवं उनके उत्तराधिकारियों के योगदान को मान्यता नहीं देती।

प्रधानमंत्री मोदी ने बीते बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान अपने संबोधन में नेहरू-गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए इस टिप्पणी की आलोचना की थी कि देश को नेहरू के कारण लोकतंत्र मिला था। मोदी ने कहा था कि कैसे कोई नेता कह सकता है कि भारत को पंडित नेहरू और कांग्रेस पार्टी के कारण लोकतंत्र मिला? क्या उन्होंने भारतीय इतिहास को ऐसे ही पढ़ा है? यह कैसा अहंकार है?’ (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

भोपाल गैस त्रासदी : जहरीले कचरे को लेकर SC हुआ सख्‍त, केंद्र और MP सरकार को भेजा नोटिस, कचरा निपटान पर मांगा जवाब

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, 1 माह में 5वीं घटना, 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

UP : क्‍या संभल से पलायन कर रहे मुसलमान, ओवैसी के दावे पर पुलिस ने दिया यह बयान

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी हुए 'भगवा', रामलला के किए दर्शन

अगला लेख
More