Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बेंगलुरु में सबसे बड़ा एयरो शो, दिखी आत्मनिर्भर भारत की झलक...

Advertiesment
हमें फॉलो करें aero india show 2021
, बुधवार, 3 फ़रवरी 2021 (10:59 IST)
बेंगलुरु। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को बेंगलुरू में 3 दिवसीय एयरो इंडिया शो की शुरुआत की। नए विमानों, हथियारों और तकनीक के माध्यम से इस शो में आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखाई देगी।
विमान प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण होंगे 'सूर्यकिरण' विमान और 'सारंग' हेलीकॉप्टर थे। तेजस, राफेल, सुखोई, जगुआर ने फ्लाय पास्ट में जीता दिल। साउथ डकोटा में एल्वर्थ एयरफोर्स बेस की 28वीं बॉम्ब विंग के बी-1बी लांसर हैवी बॉम्बर 'फ्लाय बाय' प्रस्तुत किया।
 
aero india show 2021
समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी आगामी 7 से 8 साल में रक्षा क्षेत्र के आधुनिकीकरण पर 130 अरब डॉलर खर्च करने की योजना है।
 
aero india show 2021
पीएम मोदी ट्वीट किया, 'रक्षा और एरोस्पेस के क्षेत्र में भारत में असीमित क्षमता है। इन क्षेत्रों में सहयोग के लिए एरो इंडिया एक अद्भुत मंच है। भारत सरकार ने इन क्षेत्रों में भविष्य की दृष्टि से सुधार किए हैं जो आत्मनिर्भर बनने की हमारी कोशिशों को बल देगा।'
 
aero india show 2021
कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर विमानों की प्रदर्शनी के स्थल पर 1 दिन में सिर्फ 3 हजार आगंतुकों की ही इजाजत दी गई है। आयोजन में 601 कंपनियां भाग ले रही है। इनमें से 523 भारतीय तथा 78 विदेशी हैं। इसमें 14 देशों के प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं।
 
aero india show 2021
इसमें रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) अपनी आधुनिक रक्षा प्रौद्योगिकी तथा प्रणालियों को प्रदर्शित करेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Fact Check: ‘मोदी लोन योजना’ के तहत हरेक के खाते में दिए जा रहे हैं 75 हजार रुपये? जानिए पूरा सच