Festival Posters

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आ जा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे, राज ठाकरे का पलटवार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 18 जुलाई 2025 (23:30 IST)
Raj Thackerays retort on BJP MP Nishikant Dubey: महाराष्ट्र ‍नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के पटक-पटककर मारने वाले बयान पर चुनौती भरे अंदाज में कहा कि एक सांसद है वह कहता है कि वह हमें पटक पटक कर मारेगा, तू हमको मारेगा दुबे, तू मुंबई आजा, मुंबई के समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे। 
 
राज ठाकरे ने शुक्रवार को मुंबई के मीरारोड एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं महाराष्ट्र, मराठी मानुष और मराठी भाषा की कीमत पर किसी से समझौता नहीं करूंगा। ठाकरे ने सवाल किया क्या हुआ दुबे का? क्या कोई केस हुआ? 56 इंच की छाती लेकर तुम भी घूमो, तुम महाराष्ट्र के मालिक हो। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को निशाने पर लेते हुए मनसे नेता ने कहा कि तू हमको मारेगा दुबे, तू मुंबई आजा, समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे। 
 
ALSO READ: Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी
... तो हम स्कूल बंद करवा देंगे : हालांकि, फडणवीस ने बृहस्पतिवार को जोर देकर कहा कि सरकार त्रिभाषा नीति जरूर लागू करेगी, लेकिन हिंदी कक्षा एक से पढ़ाई जाए या कक्षा पांच से, इसका फैसला इस मुद्दे का अध्ययन करने के लिए गठित समिति करेगी। राज ठाकरे ने अपने भाषण में फडणवीस को हिंदी थोपने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने एक बार कोशिश की थी, तब हमने दुकानें बंद कर दी थीं, और अब अगर हिंदी थोपी गई (कक्षा एक से पांच तक) तो हम स्कूल बंद कराने से नहीं हिचकिचाएंगे। ALSO READ: उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे
 
हिन्दी से पुरानी है मराठी : मनसे प्रमुख ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हिंदी को अनिवार्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ठाकरे ने आरोप लगाया कि हिंदी थोपकर सरकार लोगों की प्रतिक्रिया का परीक्षण कर रही है क्योंकि वह अंततः मुंबई को गुजरात से जोड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल ‘200 साल पुरानी’ है, जबकि मराठी का इतिहास 2500-3000 साल पुराना है।
 
राज ठाकरे ने आरोप लगाया कि जब गुजरात में बिहार के प्रवासियों को पीटा गया और भगा दिया गया, तो यह कोई मुद्दा नहीं बना, लेकिन महाराष्ट्र में एक छोटी-सी घटना राष्ट्रीय मुद्दा बन जाती है। उन्होंने आजादी के बाद मोरारजी देसाई और वल्लभभाई पटेल के कथित मराठी विरोधी रुख का भी जिक्र किया। राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्रवासियों को राज्य में हर जगह मराठी में बोलने पर जोर देना चाहिए और दूसरों को भी यह भाषा बोलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व की आड़ में हिंदी थोपने का प्रयास किया जा रहा है।
 
क्या कहा था दुबे ने? : झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे कहा था कि हिंदी भाषी लोगों को मुंबई में मारने वाले अगर हिम्मत है तो उर्दू भाषियों को मार कर दिखाओ। महाराष्ट्र से बाहर आने की हिम्मत दिखाएं, हम हिंदी का विरोध करने वालों को पटक-पटक कर मारेंगे। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

NCR–यूपी में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, एक्शन प्लान तैयार

वडोदरा में SIR के काम के दौरान टीचर की मौत, हार्टअटैक की आशंका, 4 दिन में 4 BLO की मौत

Delhi में ISI का हथियार मॉड्यूल ध्वस्त, 4 गिरफ्तार, बड़ी साजिश की थी तैयारी

Bihar Politics : बिहार में नीतीश कुमार के साथ आने के लिए तैयार AIMIM चीफ ओवैसी, लेकिन रख दी एक शर्त

G-20 Summit 2025 में PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात के चर्चे, सामने आया वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

कश्मीर में भयानक सर्दी, श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात, माइनस 3.2 डिग्री रहा पारा

WhatsApp का यह Feature, आपके बहुत आएगा काम

SIR में नाम रहेगा या कट जाएगा? जानिए MP के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी संजीव झा से

कर्नाटक कांग्रेस में खींचतान जारी, CM बदलने को लेकर डटे शिवकुमार खेमे के विधायक, क्या बोले खरगे

CM योगी ने 'जनता दर्शन' में सुनी पीड़ितों की फरियाद, DM और SSP को दिए समाधान के निर्देश

अगला लेख