dharma sangrah
✕

राज ठाकरे का अयोध्या दौरा रद्द, जानिए मनसे नेता ने क्यों लिया यह फैसला?

Webdunia
शुक्रवार, 20 मई 2022 (10:10 IST)
मुंबई। मनसे नेता राज ठाकरे ने स्वास्थ्यगत कारणों से अपना अयोध्या दौरा रद्द कर दिया है। वह 5 जून को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाले थे। भाजपा सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह उनके अयोध्या दौरे का विरोध कर रहे थे।
 
बताया जा रहा है कि राज ठाकरे के पैर में चोट लग गई है और उनकी सर्जरी होने की संभावना है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि  अयोध्या का दौरा स्थगित कर दिया गया है। 22 मई को पुणे में होने वाली रैली के बाद फैसला लिया जाएगा।
 
 
इसके बाद मनसे नेता ने होर्डिंग लगाकर चेतावनी दी थी कि अगर राज ठाकरे को अगर नुकसान पहुंचा तो पूरा महाराष्ट्र जलेगा। पोस्टर में राज ठाकरे, उनके बेटे अमित और मनसे नेता बाला नंदगांवकर की तस्वीरें हैं।
 
उल्लेखनीय है कि राज ठाकरे पर 2008 में रेलवे की परीक्षा देने के लिए मुंबई पहुंचे उत्तर भारतीयों के साथ कथित तौर पर मारपीट का आरोप है। राज ठाकरे हाल ही में महाराष्ट्र में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग को लेकर चर्चा में हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

नवीनतम

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

एक सेकंड की देरी और चली जाती बेजुबान की जान, बाइक सवार ने ऐसे रोका ट्रैफ‍िक बचाई जान, हुई वाह वाही

साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड पर सोनिया गांधी के दावे को राकेश अस्थाना ने क्यों नकारा? पूर्व एसआईटी प्रमुख के बड़े खुलासे

क्‍या शेख हसीना की बांग्‍लादेश वापसी होगी, भारत ने रखी दो शर्तें?

अगला लेख