Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत में इस मानसून अधिक बारिश होने की संभावना

हमें फॉलो करें भारत में इस मानसून अधिक बारिश होने की संभावना
, मंगलवार, 31 मई 2022 (15:37 IST)
नई दिल्ली। भारत में मानसून के इस मौसम में पहले लगाए गए अनुमान से अधिक बारिश होने की उम्मीद है। आईएमडी ने अप्रैल में कहा था कि देश में सामान्य वर्षा होगी जो दीर्घकालिक अवधि औसत का 99 प्रतिशत होगी।
 
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि मानसून के इस मौसम में औसत बारिश के दीर्घकालिक अवधि औसत के 103 फीसद रहने की संभावना है।
 
वर्तमान मानसून मौसम के लिए अद्यतन दीर्घकालिक अवधि पूर्वानुमान जारी करते हुए महापात्र ने कहा कि देश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी वर्षा होगी।
 
उन्होंने कहा कि मध्य और प्रायद्वीपीय भारत में बारिश के दीर्घकालिक अवधि औसत का 106 फीसद होने की उम्मीद की जा सकती है, जबकि उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में सामान्य से कम बारिश हो सकती है।
 
आईएमडी ने 29 मई को घोषणा की थी कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने सामान्य निर्धारित समय एक जून से तीन दिन पहले रविवार को केरल पहुंच गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राज ठाकरे अस्पताल में भर्ती, 1 जून को कूल्हे की सर्जरी