Weather Update: केरल और अंडमान में हुई बारिश, कुछ राज्यों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना

Webdunia
बुधवार, 1 जून 2022 (08:29 IST)
नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ को जम्मू-कश्मीर और इससे सटे पाकिस्तान के हिस्सों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक निम्न दबाव की रेखा पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बने हुए चक्रवाती क्षेत्रों से हरियाणा, उत्तरप्रदेश और बिहार होते हुए बांग्लादेश तक जा रही है।
 
झारखंड और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तरी केरल और कर्नाटक तट के पास दक्षिण पूर्व अरब सागर पर एक चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किमी ऊपर बना हुआ है।

ALSO READ: भारत में इस मानसून अधिक बारिश होने की संभावना
 
पिछले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा के कुछ हिस्सों, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, असम के कुछ हिस्सों, मेघालय, नगालैंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू और कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

ALSO READ: नौतपा : कैसी होगी इस बार बारिश, नौतपा में पड़ेगी प्रचंड गर्मी या होगी वर्षा
 
स्काईमेट के अनुसार तेलंगाना और छत्तीसगढ़ तथा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, विदर्भ और दक्षिण-पूर्व राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई। हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और उत्तरप्रदेश के पश्चिमी हिस्से में धूलभरी आंधी, बारिश के साथ आंधी और अलग-अलग ओलावृष्टि हुई।
 
अनेक राज्यों में वर्षा की संभावना : अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, केरल के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट हल्की बारिश संभव है।
 
उत्तराखंड, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण छत्तीसगढ़, तटीय आंध्रप्रदेश और ओडिशा के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में गरज के साथ छिटपुट बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं।

प्री-मानसून बारिश की हुई शुरुआत : तपती गर्मी से राहत मिलने के बाद अब ज्यादातर राज्यों में प्री-मानसून बारिश की शुरुआत हो चुकी है। कुछ दिनों के बाद बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश शुरू हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आज बुधवार से नॉर्थ ईस्ट इलाकों में तेज बारिश होगी।
 
असम और मेघालय में 2 से लेकर 4 जून तक भारी से भारी बारिश की आशंका है, वहीं मिजोरम और त्रिपुरा में 2 जून तक और अरुणाचल प्रदेश में 4 जून के बीच में तेज बारिश होगी। इसके अलावा बुधवार से अगले 5 दिनों तक बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की स्थिति रहेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह केस में SIT का गठन, ये 3 IPS करेंगे मामले की जांच

क्या रुकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 2 घंटे तक फोन पर पुतिन से की बात, थम जाएगा युद्ध?

Pakistani Spy Arrest : देश से गद्दारी कर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से 12 लोगों की गिरफ्तारी

लोकमाता देवी अहिल्या हैं नारी सशक्तीकरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की मिसाल : मोहन यादव

Weather Update : बेंगलुरु में रातभर हुई भारी बारिश, जलभराव से यातायात बाधित, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

अगला लेख