राहुल, प्रियंका व सुरजेवाला ने पटेल के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Webdunia
बुधवार, 25 नवंबर 2020 (09:53 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर दु:ख प्रकट करते हुए बुधवार को कहा कि पटेल एक ऐसे स्तंभ थे, जो सबसे मुश्किल दौर में भी पार्टी के साथ खड़े रहे। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दुख जताते हुए कहा कि पटेल की कांग्रेस के प्रति प्रतिबद्धता और सेवा असीमित थी।
ALSO READ: पीएम मोदी ने दी अहमद पटेल को श्रद्धांजलि, सोनिया ने इस तरह किया याद
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, यह दुख का दिन है। अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी के स्तंभ थे। उन्होंने कांग्रेस को जिया और सबसे मुश्किल दौरे में पार्टी के साथ खड़े रहे। वे बहुत बड़ी पूंजी थे। उन्होंने कहा कि हम उनकी कमी महसूस करेंगे। फैसल, मुमताज और परिवार के प्रति मेरा स्नेह और संवेदना है।
 
प्रियंका ने ट्वीट किया, अहमद पटेलजी के पूरे परिवार खासकर मुमताज और फैसल के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। कांग्रेस पार्टी के प्रति आपके पिता की सेवा और प्रतिबद्धता असीमित थी। हम सभी उनकी कमी बहुत महसूस करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं कामना करती हूं कि आप लोगों को यह दुख सहन करने की शक्ति मिले।
 
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि निशब्द... जिन्हें हर छोटा बड़ा, दोस्त, साथी... विरोधी भी... एक ही नाम से सम्मान देते थे- अहमद भाई! वो जिन्होंने सदा निष्ठा व कर्तव्य निभाया, वो जिन्होंने सदा पार्टी को ही परिवार माना, वो जिन्होंने सदा राजनीतिक लकीरें मिटा दिलों पर छाप छोड़ी, अब भी विश्वास नहीं... अलविदा अहमदजी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices: Crude Oil के भाव फिर गिरे, 60 डॉलर से नीचे पहुंचा, जानें पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव

राहुल गांधी भारतीय हैं या ब्रिटिश? हाईकोर्ट में केंद्र सरकार का आज जवाब

UNSC की बैठक से पहले पाकिस्तान ने क्यों की बंद कमरे की मांग, क्या है दहशत की वजह?

जनता भूखे मर रही और पाकिस्तान ने मंत्रियों की सैलरी 188% बढ़ा दी, ये है देश के हाल

Weather Update: प्री मानसून से अनेक राज्यों में हुई वर्षा, इंदौर में पौने 3 इंच पानी गिरा, IMD का अलर्ट

अगला लेख
More