राहुल गांधी वायनाड से देंगे इस्तीफा, अब प्रियंका लड़ेंगी उपचुनाव

Webdunia
सोमवार, 17 जून 2024 (19:44 IST)
Rahul Gandhi will resign from Wayanad Lok Sabha Seat: जैसी ‍कि अटकलें थीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को वायनाड सीट छोड़ने का ऐलान कर दिया है। अब इस सीट पर होने वाले उपचुनाव में प्रियंका गांधी वायनाड से कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी। राहुल अब उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से सांसद रहेंगे। वे जल्द ही वायनाड सीट से इस्तीफा दे देंगे। नियम के अनुसार किसी व्यक्ति को एक समय में लोकसभा में किसी एक सीट का ही प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल सकता है। ALSO READ: क्या EVM हैक हो सकती है, ECI ने राहुल गांधी के आरोपों का दिया जवाब
 
राहुल गांधी ने वायनाड की जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों जगह से इमोशनल कनेक्शन है। समय-समय पर वायनाड जाता रहूंगा। प्रियंका ने कहा कि हम दोनों ही सीटों पर मौजूद रहेंगे। रायबरेली से राहुल गांधी का पुराना रिश्ता है। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रियंका ने कहा था कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं। ... तो प्रियंका लड़की हैं, लड़ सकती हैं।  ALSO READ: लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद क्या है राहुल गांधी की दुविधा?
 
अमेठी से हार गए थे राहुल : उल्लेखनीय है कि पिछली बार भी राहुल गांधी ने दो सीटों- वायनाड और अमेठी से चुनाव लड़ा था, लेकिन वे अमेठी से चुनाव हार गए थे। 2019 में भाजपा की स्मृति ईरानी ने राहुल को करीब 55 हजार वोटों से चुनाव हराया था, लेकिन इस बार राहुल गांधी की हार का बदला कांग्रेस के केएल शर्मा ने स्मृति 1 लाख 67 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। इस बार भी उन्होंने वायनाड के अलावा रायबरेली से भी चुनाव लड़ा था। इस बार राहुल गांधी दोनों ही सीटों से चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। ALSO READ: Rahul Gandhi : राहुल गांधी मान जाते तो केंद्र में बन सकती थी INDIA ब्लॉक की सरकार
 
रायबरेली में जीत का अंतर बढ़ा : राहुल गांधी ने रायबरेली में 3 लाख 90 हजार वोटों से चुनाव जीता है, जबकि पिछली में उनक मां श्रीमती सोनिया गांधी एक लाख 67 हजार वोटों से जीत पाई थीं। हालांकि वायनाड में राहुल गांधी की जीत का अंतर पिछली बार के मुकाबले थोड़ा कम हो गया है। पिछली बार राहुल वायनाड में 4 लाख 31 हजार 770 वोटों से चुनाव जीते थे, जबकि इस बार 3 लाख 64 हजार 422 है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान ने मानी गलती, आतंकवाद को समर्थन गंदा काम

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

एक मई को होने हैं शिक्षकों के तबादले, व्‍हाट्सएप ग्रुप पर कैसे लीक हो गई संभावित सूची, जोड़तोड़ के लग रहे आरोप

भाई को भाई से लड़ाना था पहलगाम हमले का मंसूबा, घायलों से मिले राहुल गांधी

Bhopal: निजी कॉलेज की 3 लड़कियों से रेप, ब्लैकमेलिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में दुनियाभर के शीर्ष नेता एवं आम कैथोलिक बड़ी संख्या में हुए शामिल

बिलावल भुट्टो की धमकी, पानी रोका तो खून बहेगा, पुरी ने दिया करारा जवाब

ED गोवा में कई स्थानों पर की छापेमारी, किया 1000 करोड़ के भूमि घोटाले का खुलासा

पहलगाम के बाद एक और हमले की तैयारी, खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिलते ही बड़ा अलर्ट

पहलगाम में मारे गए शुभम द्विवेदी के नाम पर कानपुर में पार्क और चौक का नाम रखा जाएगा

अगला लेख