राहुल गांधी बोले- प्रधानमंत्री कभी माकपा मुक्त भारत क्यों नहीं कहते?

Webdunia
शनिवार, 3 अप्रैल 2021 (18:03 IST)
कोइलांडी (केरल)।  द्वारा 'कांग्रेस मुक्त भारत' का नारा दिए जाने पर उनकी आलोचना करते हुए राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि ऐसा लगता है कि मोदी को केवल कांग्रेस से ही समस्या है, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से नहीं।

वायनाड से सांसद गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं, कांग्रेस मुक्त भारत कहते हैं। जब वह सुबह उठते हैं तब कांग्रेस मुक्त भारत कहते हैं और जब वह सोने जाते हैं तब कांग्रेस मुक्त भारत कहते हैं। प्रधानमंत्री कभी माकपा मुक्त भारत क्यों नहीं कहते?

गांधी ने कहा, उन्हें वामदलों से कोई समस्या नहीं है लेकिन कांग्रेस से है। केरल में छह अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे गांधी ने एक सभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां लोगों को जोड़ने का काम करती रही, वहीं वामदल लोगों में विभाजन पैदा करते रहे। गांधी ने कहा कि हम (कांग्रेस) जहां भी जाते हैं, सबको जोड़ने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा, हम जोड़ने वाली ताकत हैं। हम जहां भी जाते हैं, लोगों की पहचान करते हैं और उन्हें एक करते हैं और शक्तिशाली बनाते हैं। आरएसएस को आड़े हाथों लेते हुए गांधी ने कहा कि संघ यह समझता है कि जो लोग सबको जोड़ते हैं उनसे उसे सबसे बड़ा खतरा है।

गांधी ने कहा, और वे बहुत अच्छी तरह समझते हैं कि उनकी तरह वामदल भी समाज को बांटने का काम करता है।उन्होंने कहा, वामपंथ भी आक्रोश और हिंसा की विचारधारा है। कांग्रेस ने कभी घृणा नहीं फैलाई और केवल सबको एक किया।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का विभाजन देश और राज्य को कमजोर करेगा। गांधी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सभी भारतीयों को समान रूप से लाभ पहुंचाने की है और देश तभी प्रगति करेगा, जब वह एक रहेगा।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब सीएम मान का अन्य राज्यों को पानी देने से साफ इंकार

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री, 4 CM दावेदारों समेत 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

मनजिंदर सिंह सिरसा, मुख्‍यमंत्री पद के लिए चला था नाम, मंत्री तो बन ही गए

LIVE: रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, भाजपा की दूसरी महिला CM

UP का 8,08,736 करोड़ रुपए का बजट पेश, अनेक योजनाओं के लिए आवंटन बढ़ाया

अगला लेख
More