राहुल गांधी ने कहा- अगर आप भ्रष्ट नहीं हैं तो मोदी से डरने की जरूरत नहीं

Webdunia
शुक्रवार, 23 जुलाई 2021 (17:26 IST)
नई दिल्ली। पेगासस जासूसी मामले पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यदि आप भ्रष्ट नहीं हैं तो आपको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे मोदी से डर नहीं लगता। राहुल के इस बयान को मोदी की तारीफ से जोड़कर देखा जा रहा है। 
 
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी फोन टेप किया गया। उन्होंने कहा कि यह मेरी निजता का मामला नहीं है। मेरी देश के लिए आम आदमी से बात होती है, यह जनता की आवाज पर आक्रमण है। पेगासस स्पाईवेयर का उपयोग देश के खिलाफ किया जा रहा है।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार को यह बताना चाहिए कि उन्होंने पेगासस स्पाईवेयर खरीदा है या नहीं। उल्लेखनीय है कि पेगासस मामले में संसद में भी जमकर बवाल हुआ था।

गुरुवार को टीएमसी सांसद शोभन सेन ने आईटी मंत्री अजय वैष्णव से पेपर छीनकर फाड़ दिया था। उस मंत्री अपना वक्तव्य दे रहे थे। सेन को उनकी इस हरकत के लिए पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

NIA को बड़ी सफलता, मुंबई एयरपोर्ट से ISIS स्लीपर सेल के 2 सदस्य गिरफ्तार

LIVE: NIA को बड़ी सफलता, मुंबई एयरपोर्ट से ISIS स्लीपर सेल के 2 सदस्य गिरफ्तार

पाकिस्तान पर बोले ओवैसी, दुआ करें अल्लाह सीधी कर दे उनकी दुम

पाकिस्तान की पोल खोलने वाले सांसदों की लिस्ट पर बवाल, कांग्रेस क्यों है नाराज?

ब्रह्मोस से डरा पाकिस्तान, रावलपिंडी से हटाएगा सैन्य मुख्यालय

अगला लेख