राहुल गांधी का दावा, देश में कोई स्टार्टअप नहीं बचा है...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 8 मार्च 2024 (23:37 IST)
Rahul Gandhi's claim regarding startups in the country : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि देश में कोई स्टार्टअप नहीं बचा है और जो अस्तित्व में हैं वे भी विदेशी कंपनियों के नियंत्रण में हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, क्या आपने कोई स्टार्टअप देखा है? क्या अब कहीं स्टार्टअप दिखते हैं? एक भी (स्टार्टअप) अस्तित्व में नहीं है।
ALSO READ: 30 लाख सरकारी नौकरियों से लेकर पेपर लीक से मुक्ति तक, क्‍या है राहुल गांधी की 5 बड़ी गारंटी?
अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान गोधरा रेलवे स्टेशन के सामने एक मुस्लिम बहुल इलाके में जनसभा को संबोधित करते हुए, राहुल गांधी ने नरेन्द्र मोदी सरकार की ‘स्टार्टअप इंडिया’ पहल की आलोचना की और कांग्रेस के सत्ता में आने पर इस क्षेत्र को वित्त पोषित करने के लिए 5,000 करोड़ रुपए निर्धारित करने का वादा किया।
 
हम 5000 करोड़ रुपए का कोष बनाएंगे : कांग्रेस नेता ने कहा, क्या आपने कोई स्टार्टअप देखा है? क्या अब कहीं स्टार्टअप दिखते हैं? एक भी (स्टार्टअप) अस्तित्व में नहीं है। और जो अस्तित्व में हैं वे विदेशी कंपनियों के नियंत्रण में हैं। हम 5000 करोड़ रुपए का कोष बनाएंगे ताकि गरीब किसानों और मजदूरों के बेटे अपने स्टार्टअप शुरू कर सकें।
 
उन्होंने कहा कि 30 लाख सरकारी पद खाली हैं और सत्ता में आने पर कांग्रेस उन्हें भरेगी। गांधी ने दावा किया कि केंद्र ने बड़े कॉर्पोरेट घरानों के 16 लाख करोड़ रुपए के ऋण माफ कर दिए हैं, लेकिन किसानों, छात्रों और मजदूरों को ऐसी ही राहत देने के लिए तैयार नहीं है।
ALSO READ: 4 दिन पहले क्यों खत्म हो रही है राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा?
इससे पहले दिन में राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के गुजरात चरण के दूसरे दिन दाहोद शहर से अपनी यात्रा फिर से शुरू की और यह यात्रा पड़ोसी पंचमहल जिले में गोधरा पहुंची। राहुल गांधी की यात्रा ने गुरुवार को राजस्थान से गुजरात में प्रवेश किया था। दाहोद जिले के झालोड शहर में लोगों को संबोधित करने के बाद उन्होंने इलाके के एक गांव में रात्रि विश्राम किया था।
 
आदिवासियों ने पारंपरिक नृत्य से राहुल गांधी का किया स्वागत : उन्होंने शुक्रवार सुबह झालोड के समीप कम्बोई धाम में आदिवासियों के पूज्य गुरु गोविंद गुरु के दर्शन किए।बाद में जब यात्रा शुक्रवार सुबह दाहोद शहर से फिर शुरू हुई तो रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने राहुल का स्वागत किया। एक चौराहे पर आदिवासी भी एकत्रित हुए और उन्होंने अपने पारंपरिक नृत्य से राहुल गांधी का स्वागत किया।
 
राहुल एक खुले वाहन में बैठे थे और उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। राहुल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा भेंट किया गया एक बड़ा केक भी काटा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल आठ मार्च को मनाया जाता है।
ALSO READ: मोदी मोदी का नारा लगाते हुए कहने लगे राहुल गांधी जिंदाबाद, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो
गोधरा जाते समय गांधी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर एक शिव मंदिर में दर्शन किए। गोधरा से वह पावागढ़ पहुंचे जहां उन्होंने मां खोडियार मंदिर में पूजा-अर्चना की। कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुसार, गांधी पंचमहल के जम्बुघोड़ा गांव में रात्रि विश्राम करेंगे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं, नीतीश कुमार विफल हो गए : लालू यादव

अयोध्या : CM योगी ने किया 1005 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

अगला लेख
More