Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राहुल गांधी ने किया 30 लाख नौकरी का वादा, बनाएंगे पेपर लीक पर कानून

हमें फॉलो करें rahul gandhi
, गुरुवार, 7 मार्च 2024 (15:09 IST)
Rahul Gandhi on paper leak : पूर्व कांंग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में 30 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर वे पेपर लीक पर कानून लाएंगे।
 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम मनरेगा लाए थे जिससे लाखों लोगों को फायदा हुआ, हमने रोजगार का अधिकार दिया था। वैसे ही हम भारत के सभी युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अधिकार देने जा रहे हैं। ये हर ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर को मिलेगा।
 
उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए कांग्रेस पार्टी क्या करने जा रही है? सबसे पहला कदम, हमने गिनती की है- हिंदुस्तान में 30 लाख सरकारी पद खाली हैं। मोदी जी इनको भरवाते नहीं है। भाजपा इन्हें भरवाती नहीं है। सरकार में आने के बाद एक दम पहला काम होगा कि ये 30 लाख सरकारी नौकरियां हम दे देंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि कॉलेज के तुरंत बाद हर युवा को 1 साल के लिए अप्रेंटिसशिप देगा और उसे 1 लाख रुपए दिए जाएंगे और ये अधिकार होगा।
 
राहुल ने कहा कि हमने कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिए कानूनी गारंटी देने का वादा किया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा से लेकर परिवार तक चुनौतियां, क्‍या सियासत में अपने कदम जमा पाएंगी कल्‍पना सोरेन?