राहुल गांधी आज गुजरात दौरे पर, भारत जोड़ो यात्रा से पहले लेंगे महात्मा गांधी का आशीर्वाद

Webdunia
सोमवार, 5 सितम्बर 2022 (09:42 IST)
अहमदाबाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को गुजरात में बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित करेंगे और यहां साबरमती आश्रम में एक प्रार्थना सभा में शामिल होंगे। गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

पार्टी नेताओं ने कहा कि गांधी अहमदाबाद के साबरमती रीवरफ्रंट पर कांग्रेस के ‘बूथ योद्धाओं’ के ‘परिवर्तन संकल्प’ सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि वह बाद में साबरमती आश्रम जाएंगे, जहां वह एक प्रार्थना सभा में शामिल होंगे और कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पहले महात्मा गांधी का आशीर्वाद लेंगे।

गांधी ने आखिरी बार 10 मई को गुजरात का दौरा किया था, जब उन्होंने दाहोद शहर में आदिवासियों को संबोधित किया था। पार्टी नेताओं ने कहा कि इस बार वह आगामी चुनावों के लिए बूथ स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लामबंद करेंगे और पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। गांधी का गुजरात दौरा सात सितंबर को पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू होने से दो दिन पहले हो रहा है। यह यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी और लगभग 150 दिनों की इस पदयात्रा में 3,500 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

पार्टी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए तीन महीने तक चलने वाले चुनाव प्रचार अभियान की तैयारी की है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी इस दौरान प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य 15 सितंबर तक उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करना है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 5 लोगों की मौत, 11 घायल

खंडवा के जल सत्याग्रह से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद तक: आतिशी का संघर्ष और सफलता का सफर

पुतिन ने अपने देशवासियों से कहा, ऑफिस में सेक्‍स करें, हमें जनसंख्या बढ़ाना है

10 बड़ी बातें जो नरेंद्र मोदी को बनाती हैं सबसे अलग

Narendra Modi Birthday: तीसरी पारी में क्यों खुलकर नहीं खेल पा रहे हैं PM नरेन्द्र मोदी

अगला लेख
More