राहुल ने सिन्हा के लेख पर मोदी-जेटली का उड़ाया मजाक

Webdunia
बुधवार, 27 सितम्बर 2017 (18:30 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति पर पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा के एक दैनिक में छपे लेख के बहाने मोदी सरकार का मजाक उड़ाते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा वित्तमंत्री अरुण जेटली पर तीखा हमला किया है।
 
सिन्हा ने एक प्रमुख अंग्रेजी दैनिक में अपने लेख में कहा कि प्रधानमंत्री दावा करते हैं कि उन्होंने गरीबी को नजदीकी से देखा है। उनके वित्तमंत्री ओवरटाइम करके यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी भारतीय गरीबी को करीब से देख सकें।
 
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने इस लेख के बहाने मोदी सरकार की आर्थिक नीति पर कड़ा प्रहार किया और वित्तमंत्री अरुण जेटली का नाम लेकर तथा मोदी का नाम लिए बिना उनका मजाक उड़ाते हुए ट्वीट किया- 'देवियों और सज्जनों, आपका सहयोगी पायलट और वित्तमंत्री बोल रहा हूं। कृपया अपनी सीट पर लगी पेटी को बांध लें और सावधानी से बैठ जाएं। हमारे विमान के पंख गिर गए हैं।' (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

बांग्लादेश: क्या मोहम्मद यूनुस छोड़ देंगे पद?

Weather Update: केरल में मानसून हुआ एक्टिव, यूपी बिहार से लेकर दिल्ली तक वर्षा की संभावना

LIVE: देश में कोरोना की आहट, महाराष्ट्र में 43 नए मामले, मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन छोड़कर गई मिस इंग्लैंड, लगाए गंभीर आरोप

पूरा पागल हो गया है, रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, जेलेंस्की पर भी हमला

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

अगला लेख