राहुल गांधी शुरू करेंगे कर्नाटक में तीसरे चरण का दौरा

Webdunia
शनिवार, 17 मार्च 2018 (21:08 IST)
बेंगलुरु। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 20 मार्च से चुनावी राज्य कर्नाटक में अपने चुनाव अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत करेंगे। पहले दो चरणों में राज्य के उत्तरी हिस्सों का दौरा करने वाले गांधी अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान दक्षिण तटीय और मलनाड इलाकों में जाएंगे।


कांग्रेस अध्यक्ष जिन स्थानों पर जाएंगे उनमें उडुपी, दक्षिण कन्नड़, चिक्कमंगलुर और हासन के इलाके शामिल हैं। उडुपी, दक्षिण कन्नड़, चिक्कमंगलुर में भाजपा की मजबूत उपस्थिति है और हासन पूर्व प्रधानमंत्री एवं जनता दल सेक्युलर के प्रमुख एचडी देवगौड़ा का गृह जिला है।

पहले दो चरणों की तरह गांधी धार्मिक स्थलों का दौरा जारी रखेंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान वेगोरखनाथेश्वर मंदिर, रोसारियो चर्च, उल्लाल दरगाह, श्रृंगेरी शरदंबा मंदिर और श्रृंगेरी मठ जाएंगे। वे जगद्गुरु शंकराचार्य और श्रृंगेरी मठ के भारती तीर्थ स्वामीजी से मुलाकात भी करेंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More