तमिलनाडु में हिंसा के लिए संघ और भाजपा जिम्मेदार : राहुल गांधी

Webdunia
बुधवार, 23 मई 2018 (16:46 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तमिलनाडु के तूतिकोरिन जिले में बहुराष्ट्रीय कंपनी वेदांता के स्टरलाइट तांबा संयंत्र का विरोध कर रहे लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि हिंसा के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिम्मेदार है।


गांधी ने एक ट्वीट में कहा है कि संघ और भाजपा तमिल लोगों की आवाज दबा रहे हैं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सरकार संघ की विचारधारा को स्वीकार नहीं करने वाले लोगों की हत्या करा रही है। तूतिकोरिन में संयंत्र से हो रहे प्रदूषण का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच संघर्ष में 11 लोग मारे गए हैं और कई घायल हो गए हैं।

गांधी ने तमिल भाषा में किए गए ट्वीट में कहा, तमिलों की हत्या की जा रही है, क्योंकि उन्होंने संघ की विचारधारा के सामने झुकने से इंकार कर दिया। संघ और मोदी के समर्थक तमिल लोगों की भावनाओं का दमन नहीं कर सकते। तमिल भाई और बहनों, हम आपके साथ हैं। इससे पहले गांधी ने नौ प्रदर्शनकारियों के मारे जाने को सरकार प्रायोजित आतंकवाद करार दिया था।

उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा तमिलनाडु के स्टरलाइट तांबा संयंत्र में नौ लोगों की गोली मारकर हत्या करना सरकार प्रायोजित आतंकवाद का क्रूर उदाहरण है। प्रदर्शकारी अपने साथ हो रहे अन्याय का विरोध कर रहे थे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

CEC के लिए दिए गए नामों पर राहुल गांधी ने जताया विरोध, कांग्रेस ने मोदी सरकार को दिया यह सुझाव

ओडिशा में 5 साल में 44823 लोग हुए लापता, मुख्यमंत्री माझी ने विधानसभा में दिया बयान

एनआरआई को मतदान करने का अधिकार दिया जाए : राजीव कुमार

Israel ने लेबनान में किया ड्रोन से हमला, हमास का सैन्य अभियान प्रमुख ढेर

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

अगला लेख
More