Bihar Political Crisis News : क्या मांझी लगाएंगे RJD की नैया पार, INDIA गठबंधन के लिए राहुल ने किया फोन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 27 जनवरी 2024 (18:15 IST)
Bihar Political Crisis News :  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतनराम मांझी अपने 4 विधायकों के साथ बिहार में सत्ता की चाभी बनकर उभरे हैं। मांझी पर आरजेडी और कांग्रेस ने डोरे डालना शुरू कर दिया है। हालांकि मांझी कह रहे हैं कि वे पीएम मोदी के साथ हैं। 
ALSO READ: बिहार में सियासी उथल-पुथल के बीच ED ने बढ़ाई लालू फैमिली की मुसीबत
राहुल गांधी ने किया फोन : मीडिया खबरों के मुताबिक INDIA गठबंधन ने जीतनराम मांझी से संपर्क किया है। सूत्रों का कहना है कि भूपेश बघेल की मांझी से मुलाकात भी हो सकती है। न्यूज चैनलों की खबरों के मुताबिक राहुल गांधी ने भी मांझी को फोन कर इंडिया ब्लॉक में आने आग्रह किया है।
ALSO READ: बिहार में महागठबंधन की सरकार गिरने और इंडिया गठबंधन टूटने की कगार पर, किसने कहा ऐसा
क्या होगा सीटों का गणित : मांझी की पार्टी के चार विधायकों को मिलाकर 76 विधायकों वाली भाजपा और 45 विधायकों वाली जदयू बिहार में आराम से नई सरकार बना सकती है। इससे 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा में राजग के विधायकों की संख्या 125 होगी।
 
मांझी को मनाने में लगी भाजपा : राजग में किसी तरह की सेंध से बचने और जादुई आंकड़ा सुनिश्चित करने के लिए भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शनिवार को आनन-फानन में मांझी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में बिहार के बदले राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की। हालांकि बैठक के बाद चौधरी संवाददाताओं के सवालों से बचते दिखे और पार्टी कार्यालय वापस चले गए।  चौधरी ने मांझी को राजग के साथ बने रहने की खातिर मनाने के लिए फोन किया था। 
ALSO READ: बिहार में सियासी संकट, क्या महागठबंधन में सब कुछ ठीक है?
बेटे को उपमुख्यमंत्री बनाने की पेशकश : कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजग के साथ सरकार बनाने से रोकने के इरादे से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मांझी को महागठबंधन में शामिल होकर नई सरकार के गठन में मदद करने के लिए उनके पुत्र संतोष कुमार सुमन को उपमुख्यमंत्री बनाने की पेशकश भी की थी।
 
हालांकि, मांझी ने राजद के इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और कहा कि उनकी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेगी। Edited By : Sudhir Sharma

Related News

Show comments

जरूर पढ़ें

RAW ने रची पन्नू की हत्या की साजिश, अमेरिका के आरोपों में कितना दम, कौन हैं विकास यादव, जिन्हें FBI ने घोषित किया वांटेड

झारखंड के 'राहुल गांधी' को देखकर हर कोई हैरान, अपने नेता से मुलाकात की आस

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के भाई गिरफ्तार, 2 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप

बिश्नोई समाज की मांग, सलमान माफी मांगें, पिता सलीम बोले- किससे मांगें माफी

शनिवार को 30 से अधिक उड़ानों में बम होने की धमकी, इस हफ्ते 70

सभी देखें

नवीनतम

भाजपा संविधान पर हमला कर रही है, राहुल गांधी ने फिर उठाया जाति जनगणना का मुद्दा

राज्‍य का दर्जा पाने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ा जम्‍मू

Money Laundering Csae : ED ने YSRCP के पूर्व सांसद के यहां की छापेमारी

भाजपा ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए, वायनाड में प्रियंका के मुकाबले नव्या

RSS नेता हत्याकांड : NIA ने PFI सदस्यों की जमानत को SC में दी चुनौती

अगला लेख
More