राहुल गांधी बने कांग्रेस के अध्यक्ष

Webdunia
सोमवार, 11 दिसंबर 2017 (15:56 IST)
नई दिल्ली। उम्मीदों के अनुरूप कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी निर्विरोध रूप से कांग्रेस के अध्यक्ष बन गए। 
 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी 16 दिसंबर को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी स्वीकार करेंगे। पहले से ही उम्मीद थी कि राहुल निर्विरोध रूप से अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे। हालांकि इस मामले में शहजाद पूनावाला के बयान के बाद थोड़ा विवाद भी हुआ था।  

पार्टी के चुनाव अधिकारी एम. रामचंद्रन ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में गांधी के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि थी तथा इस पद के लिए सिर्फ गांधी ने ही नामांकन पत्र भरा था और वे निर्विरोध चुन लिए गए हैं।
 
रामचंद्रन ने बताया कि गांधी को 16 दिसंबर को निर्वाचन का प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। गांधी पिछले 19 वर्षों से अध्यक्ष पद संभाल रही अपनी मां सोनिया गांधी का स्थान लेंगे। उन्हें 16 दिसंबर को निर्वाचन का प्रमाण-पत्र दिया जाएगा और उसी दिन वे कार्यभार संभालेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More