राहुल गांधी और कई कांग्रेस नेताओं ने मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

Webdunia
सोमवार, 26 सितम्बर 2022 (12:43 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन दिन की बधाई दी और सार्वजनिक जीवन में उनकी सेवा और योगदान को याद किया। पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। मनमोहन सिंह आज 90 साल के हो गए।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, भारत के बेहतरीन राजनेताओं में से एक डॉक्टर मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई। उनकी विनम्रता, समर्पण और भारत के विकास में योगदान जैसी मिसालें बहुत कम मिलती हैं। उन्होंने कहा, वह मेरे और करोड़ों भारतीय नागरिकों लिए प्रेरणा हैं। मैं उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट किया, मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने में मैं भी खुद को राष्ट्र के साथ जोड़ता हूं। उन्होंने भारत को गौरवशाली स्थिति तक पहुंचाने में नेतृत्व किया। करोड़ों भारतीय नागरिकों के लिए वह अब भी नायक हैं जो बोलते कम हैं और करते ज्यादा हैं। उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना करता हूं।

पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। मनमोहन सिंह आज 90 साल के हो गए। 1990 के दशक में आमूलचूल आर्थिक सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले मशहूर अर्थशास्त्री सिंह 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

3 दिन जो चला वह युद्‍ध से कम नहीं, Operation Sindoor की पूरी कहानी, भारतीय सेना ने कैसे तबाह किए आतंक के अड्डे

Operation Sindoor : 100 आतंकी मारे, 9 कैंप किए तबाह, ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए बड़े खुलासे

Operation Sindoor : भारत ने लिया पुलवामा का बदला, ऑपरेशन सिंदूर में इन आतंकियों को किया ढेर

राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, Operation Sindoor को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

PM मोदी के निर्देश- वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा, निर्णायक मोड़ पर थे हवाई हमले, ऑपरेशन सिंदूर भारत ने हासिल किए तीन लक्ष्य

सभी देखें

नवीनतम

Delhi Airport पर चेक-इन बैग से 30 लाख के आभूषण चोरी, FIR दर्ज, CCTV खंगाल रही पुलिस

India-Pakistan : 'भय बिनु होई ना प्रीति', सुंदरकांड की चौपाई से पाकिस्तान को नसीहत, नहीं माना तो क्या है भारतीय सेना का प्लान

राम को पौराणिक बताकर फंसे राहुल गांधी, वाराणसी में परिवाद दाखिल

Maharashtra : चंद्रपुर में बाघ के हमले में महिला की गई जान, 3 दिनों में पांचवीं मौत

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के करीबियों का घेराव, UAPA के तहत कार्रवाई, कई स्थानों पर छापे

अगला लेख
More