Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल बोले- मेरा प्रदर्शन 10 गुना बेहतर, मोदी को सोने नहीं दूंगा...

Advertiesment
Rahul Gandhi
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में जीत के बाद कांग्रेस राहुल गांधी का आत्मविश्वास भी सातवें आसमान पर है। तीनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने से उत्साहित राहुल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि मेरा प्रदर्शन मोदी से 10 गुना बेहतर है।


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार केवल अमीर लोगों के ऋण माफ करती है, लेकिन हम सभी किसानों का कर्ज माफ होने तक मोदी को सोने नहीं देंगे। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों और छोटे दुकानदारों का पैसा चुरा लिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकारों को किसानों का कर्ज माफ करने में कुछ ही घंटे लगे। राहुल ने भारत के किसानों को आश्वासन दिया कि उनके हितों का ध्यान रखा जाएगा। अब विपक्ष किसानों का ऋण माफ करने के लिए मोदी सरकार को मजबूर कर देगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राफेल मुद्दे पर लोकसभा में भारी हंगामा, नहीं हो सका प्रश्नकाल