सिंगापुर में यह क्या कह गए राहुल गांधी, मच गया बवाल...

Webdunia
शनिवार, 10 मार्च 2018 (08:00 IST)
नई दिल्ली। राहुल गांधी द्वारा सिंगापुर के एक विश्वविद्यालय में संबोधन को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच वाकयुद्ध हुआ। इस संबोधन में गांधी ने भाजपा पर बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया।
 
भाजपा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष गांधी की विदेश में अपने बयान से भारत को बदनाम करने की आलोचना करने के बाद कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि देश के 70 साल के इतिहास को गाली देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया।
 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अपनी सिंगापुर यात्रा में भारत के बारे में की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया पूछने पर सुरजेवाला ने कहा, 'विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी का यह कर्तव्य है कि वह एक अहंकारी सरकार को, एकछत्रवादी सरकार को सच का आईना दिखाते रहें।' उन्होंने कहा कि इस देश के प्रधानमंत्री विदेश जाकर 70 साल के देश के इतिहास को गाली देते हैं। वह कहते हैं कि भारतीय होना ही शर्मसार था।
 
इस पर भाजपा के प्रवक्ता जीवीएल नरसिंह राव ने जवाब दिया कि मोदी ने अपनी विदेश यात्राओं से देश की प्रतिष्ठा बढ़ाई जबकि गांधी ने इसे कम किया है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि भारत में आमतौर पर डर का माहौल है, जहां चुनाव जीतने के लिए लोगों को बांटने और उनके गुस्से का इस्तेमाल करने की राजनीति होती है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी-शाह मुझे बम दें, पाकिस्तान में मचा दूंगा तबाही, कर्नाटक के वक्फ और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने मांगी इजाजत

पहलगाम आतंकी हमले का बड़ा बदला, ताबड़तोड़ एक्शन से घबराया पाकिस्तान, भारत का बड़ा वार

इमरान खान के साथ जेल में मेजर ने किया कुकर्म, सामने आया चौंकाने वाला सच

पहलगाम हमला आर्मी चीफ आसिम मुनीर की साजिश, पाकिस्तान के पूर्व मिलिट्री ऑफिसर के दावे से खलबली

भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते संकट को चीन कैसे देख रहा है?

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

ECI ला रहा Super App, एक ही जगह मिलेगी 40 ऐप्स की सर्विस

वायुसेना प्रमुख ने पीएम मोदी से की मुलाकात, 24 घंटे पहले नौसेना प्रमुख भी मिले थे

रामबन में खाई में गिरा सेना का वाहन, 3 जवानों की मौत

पाकिस्‍तान में जल संकट, भारत ने रोका चिनाब का पानी, किशनगंगा बांध को लेकर बनाया बड़ा प्‍लान

अगला लेख
More